फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 23 January: शुभ योग बनने से इन चार राशि वालों को अचानक लाभ के संकेत, जानें आज का राशिफल

Thu, 23 Jan 2025 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 23 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक जनवरी- 23 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 23 January: आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे काम बनेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनके कामों की प्रशंसा मिलेगी। कुछ लोगों के रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होता है। काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं। ऐसे में आज सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा ? आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal)


दैनिक राशिफल क्याें पढ़ें?
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
 
              वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। काम के सिलसिले में आप यात्राएं भी काफी करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी सफलता मिलती दिख रही है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाने की आवश्यकता है। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो लोग अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे हैं, उनकी यह योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको किसी जोखिम भरे काम को कल पर टालने से बचना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों की इनकम बढ़ेगी। यदि आपने किसी नए वाहन को खरीदने का सोचा है, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या नहीं आएंगी। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपकी किसी पुराने मित्र से मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है, जो लोग राजनीति में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है और आपको अपने घर वालों का भी पूरा साथ मिलेगा। आप दोस्तों के चक्कर में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी लड़ाई-झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई फैसला लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें