फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
19 जनवरी का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 19 January: आज 19 जनवरी है और आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में सचंरण कर रहे हैं। आज के दिन कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। चंद्रमा के कन्या राशि में होने के कारण मेष राशि वालों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वृषभ और कन्या राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धनु राशि वालों की कोई इच्छा पूरा होने का दिन है। वहीं सिंह राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती है। कार्यों में बाधाएं आ सकती है।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 19 January 2025)
 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आपको राजनीति में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। आप किसी नए घर की खरीदने की तैयारी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में कोई पुराना मुद्दा वाद-विवाद की वजह बन सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में आप बहुत ही सोच विचारकर बोले। आपके पिताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में आप पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। माताजी से आपसे कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके बिजनेस की योजनाएं पहले से फलीभूत होंगी। कोई गलती यदि कामों में आपसे हुई थी, तो उससे आपको समस्या होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप मौजमस्ती के मूड में रहेंगे। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके करीबी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। बिजनेस में यदि आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक गई थी, तो वह आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आप अपनी माताजी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। कोई पारिवारिक मुद्दा आपको परेशान करेगा, जिसे आप घर से बाहर न जाने दें। जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको सेहत में ढील देने से बचना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। रोजगार की दिशा मे आपके प्रयास फलीभूत होंगे, जो आपको खुशी देंगे।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा बिल्कुल ना करें। परिवार में बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि बिजनेस में कोई बदलाव करने के लिए सोच रहे थे, तो आप कर सकते हैं।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई पर एकाग्र होना होगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। अपने काम को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपका पूजा-पाठ में भी खूब मन लगेगा। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी रखने के लिए रहेगा। आपको कुछ ईर्षालु और झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी निवेश को करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरा अवश्य करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन सोच विचारकर कामों को करने के लिए रहेगा।
 

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपने पहले यदि कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतरने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश में यदि आप इधर-उधर भटक रहे थे, तो आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकते हैं। आपकी आपसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप बेवजह के खर्चों से दूरी बनाकर रखें और परिवार के सदस्यों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। यदि आपका कोई घरेलू काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप माता-पिता के साथ पारिवारिक समस्याओं पर कुछ बातचीत कर सकते हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें