Shani Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह होते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह और ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस साल शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करेंगे। लेकिन उसके पहले शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे। शनि के राशि परिवर्तन, वक्री-मार्गी चाल और अस्त होने का प्रभाव देश -दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक शनि 28 फरवरी को अस्त हो जाएंगे और 06 अप्रैल 2025 तक अस्त रहेंगे। शनि के अस्त होने से कुछ राशि वालों पर इसका विपरीत प्रभाव तो कुछ के भाग्य में बढ़ोतरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन-किन राशि वालों को लिए अच्छा रहेगा।