फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, मिलेंगे धन लाभ के अच्छे अवसर

Fri, 14 Feb 2025 06:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 फरवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - 14 फरवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 14 February: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है और आज के दिन पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग बन रहा है। आज के राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद के मामले में कानूनी जीत मिलेगी। अधूरे कार्यों में सफलता हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का  दिन मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

सूर्य के राशि परिवर्तन से सूर्य- शनिदेव हुए मारकेश, इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य का मकर से कुंभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। संतान के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माता-पिता आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। कारोबार में आप अपनी योजनाओं को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका व्यवसाय भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें पुरानी यादें ताजा होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो वह उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपने कामों में एकजुट होकर जुटना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं और आपको किसी कानूनी मामले में भी अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आप किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर न जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपके जीवनसाथी की सलाह खूब काम आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस में मंदी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं, जो लोग नौकरी को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से आज कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। यदि आपने किसी घर आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन लेने का सोचा था, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आप अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान दें और यदि किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी दूर रहकर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आप किसी से लेनदेन थोड़ा सोच समझकर करें। आपको किसी भी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। परिवार में समस्याएं सिर चढ़कर बोलेंगी जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल आप पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चो को ध्यान में रखकर कामों को करने की आवश्यकता है।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका मनमौजी स्वभाव के कारण लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके परिवार में भाई-बहनों की ओर से कोई उपहार मिलता दिख रहा है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपका उधार दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करेगा।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपके घर के कुछ काम पेंडिंग चल रहे थे, तो उन्हें भी आप निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से निजात दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों में आने से बचना होगा और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन आपको धन का लेनदेन किसी से कोई ज्यादा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना ना रखें।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आप बिजनेस में किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह भरोसा आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे और अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
 
               वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें