फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 13 Jan: पौष पूर्णिमा के दिन इन सात राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल

Mon, 13 Jan 2025 06:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 जनवरी 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 13 जनवरी 2025 - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 13 January: आज सोमवार, 13 जनवरी का दिन है। पंचांग के अनुसार आज पौष माह की पूर्णिमा तिथि है। पूरे दिन चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे। इसके अलावा आज आर्द्रा नक्षत्र  और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। आज के दिन कुछ राशि वालों को जहां लाभ मिल सकता है, तो कुछ राशि वालों को हानि का सामना करना पड़ सकता है। कुछ राशि वालों के लंब से समय रुके काम पूरे हो सकते हैं। कुछ के मन में बेवजह की बातों को लेकर उलझनें पैदा हो सकती है। वहीं कुछ को नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)


 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
विज्ञापन

2 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आपको जीवनसाथी से बातचीत करके उन्हें दूर करना होगा।
विज्ञापन

3 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपकी आय बेहतर रहेगी। आप अपने खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।

4 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके भाई के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें।
विज्ञापन

5 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। माताजी की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। परिवार में महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
daily rashifal - फोटो : daily rashifal
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बौझ अधिक रहेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आप कोई बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपका किसी मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें।
विज्ञापन

7 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप यदि किसी काम में बिना सोचे समझे इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको भविष्य में नुकसान होने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

8 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आप आसानी से उतार सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है।
 

9 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर धैर्य दिखाएं। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता बेहतर रहेगा।

10 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी के कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। ऑफिस में आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे।

11 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी दूसरे के मामले में बोलने से पहले आप सोच विचार अवश्य करें। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, जो आपको बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य को यदि लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता से आप किसी संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

12 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों को आसानी से मात दे सकेंगे। अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

13 of 13
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप परिवार में सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा, उन्हें किसी नई योजना से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय पुरानी बातों को लेकर ताजा करेंगे। दान-पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें