फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 12 January : कर्क और तुला राशि वालों के विवाह योग बन सकते हैं, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 12 Jan 2025 07:19 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
12 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 12 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी का साथ कम समय बिताएंगे  ,आपका लव पार्टनर आपसे नाराज  हो  सकता है। नये मित्र नये लव रिलेशन बन सकते हैं जिस कारण प्रेमी को  अविश्वास  हो सकता है । कुछ जातकों को प्रेम में धोखा मिल सकता है।  
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रोमांस से दिल दिमाग भरा है। प्रेम में कॉंफिडेंट महसूस करेंगे वर्किंग, पार्टनर्स से खुशखबरी मिल सकती है। आप अपना पार्टनर अगर ढूंढ रहे है तो वह कार्यस्थल पर मिल सकता है। लवर के साथ मूवी या किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांस भरा दिन, लव पार्टनर और रिलेशन मधुर होंगे। मैरिड रिलेशन में प्यार लाने के लिए आप को पहल करनी पड़ेगी। प्रेम भरा व्यवहार आपके साथी को लुभा सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाह योग बन रहा है। प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है। घर वालो से लवर को मिला सकते है विवाह का जिक्र भी कर सकते है  आपका प्रेमी आपकी इस भावना को पसन्द कर सकता है। मन मतवाला है, नये लव पार्टनर बन सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): विवाहित दम्पत्ति सतर्क रहें अचानक खर्चा आ सकता है। लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। शादी का योग बन रहा है, लेकिन घर में कलह के कारण देरी हो सकती है। प्रेमी को गिफ्ट दे जिस से रिलेशन बेहतर हो सकता है अपने आपको संवारेंगे, सुन्दर लगने के लिए पार्लर जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवनसाथी से तनाव रहेगा विवाहित जन को संयम और अनुकूलता बनाये रखें, वक्री शनि  के कारण नोंक-झोंक रहेगी। अपने आपको किसी क्रिएटिव कार्य में बिजी रखें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):विवाह करना चाहते है तो प्रोपॉज कर दें। अपनी बेचैनियों को किसी प्रकार भी रिश्ते में न आने दें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेमी  के साथ रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लव रिलेशन को किसी की नजर लग गयी है । बिना बात के मन मुटाव होगा ,ब्रेकअप भी हो सकता है । माता से लाभ प्राप्त हो सकता है। आप भावनात्मक जल्दी हो जाते हैं, लव पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): पति-पत्नी में पुरानी लड़ाई  ख़त्म होगी । लव रिलेशन बेहतर होंगे।  जिन जातकों के विवाह या रिश्ता टूट चुका है, थोड़ी कोशिश करें दुबारा मिलन हो सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
 मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण परेशानी हो सकती है। साथी कुछ नामुमकिन मांग कर सकता है। घर वालो का साथ मिलेगा। युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव रीलेशन  कायम हो सकता है। माता से परेशानी झेलनी पड़ सकती है उतावलापन रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, अनैतिक प्रेम संबंध से प्रेमी उदास हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपको लगेगा की लव रिलेशन में सब गलत हो रहा है आप जिससे प्यार करते हैं, उससे अच्छा ताल-मेल नहीं मिलेगा तनाव भरा  का दिन है। लव पार्टनर पर अधिक खर्चा कर सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें