फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: कर्क और सिंह समेत पांच राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Tue, 02 Jan 2024 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल- 02 जनवरी 2024 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा नहीं तो आपके किसी मित्र के कारण परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। साल के दूसरे दिन आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने के लिए रहेगा। आप साल के दूसरे दिन किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना कहे, जिससे कि उन्हें आपकी बात बुरी लगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में साथी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए भी एंडी चोटी का जोर लगाना होगा। यदि परिवार में संपत्ति संबंधित किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होता दिख रहा है।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। इस समय में आप कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। आप कुछ समय संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको अपने मन में चल रही उथल-पुथल के कारण अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। किसी से धन उधार लेने से बचें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान ना हो, क्योंकि आप कोई अहम डिसीजन ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, तभी आप परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर सचेत रहे और उसमें ढील ना दें, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में न पड़ें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने व्यवहार में बदलता बनाए रखें नहीं तो साल के दूसरे दिन ही आपका किसी से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें और किसी को धन उधार ना दें। 

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार में कुछ खुशनुमा पलों का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। बिजनेस का कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। आप संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आप अपनी किसी समस्या को लेकर भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाईयाओं से भरा रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। नए साल में आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी में मौज मस्ती कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप खूब खर्चा करेंगे, लेकिन आप जरूरी कामों पर ही खर्च करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंद भरे पल व्यतीत करेंगे। आपके परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। बिजनेस के किसी योजना को पूरा करने के लिए आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें। नव वर्ष आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अत्यधिक काम के चलते अपने कामों को पूरा करने में समस्या हो सकती हैं। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने कीमती सामानों की देखरेख करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। परिवार के किसी सदस्य को नयी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़े, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और  साल के दूसरे दिन आप कहीं घूमने का ट्रिप बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के साथी की तलाश खत्म होगी, क्योंकि उनकी मुलाकात अपने प्रेमी से हो सकती हैं। आपको किसी पुराने निवेश से आज अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक कलह आपका सिरदर्द बन सकती है। यदि आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है और आप अपने साथी के प्रति समर्पित नजर आएंगे। बिजनेस में आप किसी को साझेदारी बिल्कुल ना बनाये, नहीं तो उसे आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा बन सकता है और ऑनलाइन कम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड किया जा सकता है। विद्यार्थियों को  किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। माताजी को पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें