Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप केवल अपने बारे में सोचेंगे और संचार के लिए समय निकालेंगे। कोई ज़रूरी निर्णय लेते हुए अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें, साथ ही उसे यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पार्टनर को खास महसूस कराने में कोई कसर न छोड़े, इसके लिए आप उसके लिए डिनर तैयार कर सकते है या कोई रोमांटिक फिल्म भी देखी जा सकती है। इससे आपको भी फायदा होगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): परिवार का महत्व आपसे अधिक और कोई नहीं जानता क्योंकि परिवार ही आपके लिए सब कुछ है। ऐसे में किसी खास के लिए समय निकालें और उन्हें प्रभावित करने के लिए कोई भी कसर न छोड़ें।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सहयोगियों और पड़ोसियों से विवाद से बचें। आज आप कुछ नया तलाश कर रहे हैं और आप भाग्यशाली हैं क्योंकि वो आपको अवश्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवन में कोई समस्या है तो उसे अकेले सुलझाने की जगह अपने प्रियतम के साथ हल करें। याद रखें प्यार का मरहम हर दर्द को दूर करता है।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका मिजाज आपकी खासियत हैं जिसके कारण हर कोई आपके नजदीक आना चाहता हैं। अपनी सूरत या पर्सनालिटी में बदलाव करके आप अपने आकर्षण में चार चाँद लगा सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आने वाले कुछ दिन रोमांटिक जीवन के संबंधित कोई भी फैसला लेने के लिए अच्छे नहीं हैं। अगर आपके निजी या व्यावसायिक जीवन में किसी भी तरह का मतभेद हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए आज अच्छा दिन है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मुहब्बत से उन्हें पूरी तरह से संतुष्य करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने इन सपनों को पूरा करने के लिए पहले अपने सोलमेट को खुश करें और उसके दिल की बात भी सुनें। अपने स्वीटू को खो देने के भी को अपने मन से निकाल दें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी से आज आप मुक्ति पा कर अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ रहना चाहते है। यह क्षण आराम, आनंद और उपभोग से भरे हुए हैं।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके निस्वार्थ प्रेम, मुहब्बत और योग्यता को देख कर सब आपको सराहेंगे। अगर कोई क्यूटी आपसे फ़्लर्ट करें तो हैरान न हो, आपका कूल और चार्मिंग व्यक्तित्व है ही ऐसा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अगर कोई खास व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित हो तो हैरान न हों क्योंकि आपका आकर्षण और करिश्मा किसी को भी आकर्षित कर सकता है । अभी आप अपने सपनों के राजा/ रानी के साथ समय बिताने के इच्छुक हैं किन्तु एकदम आई मुसीबतें आपकी इच्छाओं पर पानी फेर सकती हैं।