फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शादी पंडाल में सांप के जोड़े की अठखेलियां देख भागे लोग, चारों ओर मची अफरा तफरी, घंटों बाद जंगल में छोड़ा

Thu, 18 May 2023 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दमोह जिले के हटा ब्लॉक के रसीलपुर गांव में मंगलवार की रात रजक परिवार के लोग उस समय सख्ते में आ गए, जब सांपों का जोड़ा शादी पंडाल में पहुंच गया। जैसे ही शादी में शामिल होने आए लोगों ने सांपों को अठखेलियां करते देखा, तो उनकी सांसें अटक गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  लोग अपनी जान बचाकर किसी तरह भागे। इसके बाद सांप का रेसक्यू कर उसे पकड़ा गया और जंगल में छोड़ा गया।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात रसीलपुर गांव में रजक परिवार के घर बारात आई थी और मेहमान खाना खा रहे थे। चारों ओर शादी की खुशियों का माहौल था। इसी दौरान दो सांप अचानक से शादी पंडाल में पहुंच गए। सांप अठखेलियां करते हुए पूरे पंडाल में घूमने लगे। जैसे ही लोगों ने सांपों को देखा तो शादी पंडाल से भागना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, जिससे एक सांप भाग गया, लेकिन दूसरा टेबिल के नीचे घुसने लगा। इसके बाद एक युवक ने प्लास्टिक के डिब्बे में किसी तरह सांप को पकड़ा और फिर जंगल में छोड़ा। सांपों के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें