फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दूसरी पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मकान अपने नाम करने बना रही थी दबाव

Tue, 31 May 2022 05:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर अमर सिंह की हत्या उसकी दूसरी पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की। दूसरी पत्नी अमर सिंह से पहली पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करने का कह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर अमर सिंह की हत्या उसकी दूसरी पत्नी ने अपने बेटे के मिलकर की। दूसरी पत्नी अमर सिंह से पहली पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करने का कह रही थी।  
विज्ञापन

 
छोला थाना पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अमर सिंह परिवार के साथ लाल कोटी भानपुर के पास रहते थे। वे हमीदिया अस्पताल में सरकारी ड्राइवर थे। अभी हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी की गाड़ी चला रहे थे। अमर सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद डेढ़ साल पहले दूसरी शादी शांति कुशवाह से की। शांति कुशवाह के पहले से दो बेटे और एक बेटी थी। अमर सिंह की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई। सोमवार को अमर सिंह घर पहुंचे तो पत्नी ने मंदिर में भंडारा खाने चलने की बात कही। दो बाइक पर सवार होकर निकले। रास्ते में शांति कुशवाह ने मालीखेड़ी पुलिया के पास अमर सिंह को रूकने को कहा, जहां शांति का बड़ा बेटा शिवराज भी पहुंच गया। उसने अमर सिंह पर धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। दोनों शव पुलिया के नीचे फेंक कर घर आ गए।
  
ऐसे हुआ खुलासा
अमर सिंह के रिश्तेदार रात में उनकी तलाश कर रहे थे। साथ ही शिवराज भी था। उसके हाथ पर खून लगा था। जिसके बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शिवराज से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन

 
पहली पत्नी के नाम मकान
अमर सिंह का मकान उनकी पहली पत्नी के नाम पर है। जिसमें वह शांति देवी और उसके तीनों बच्चों के साथ रहते थे। दूसरी पत्नी मकान अपने नाम करने का बार-बार दबाव बना रही थी। अमर सिंह ने मकान उसके नाम करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें