फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Accident News: पुलिस के ट्रक से भिड़ी कार, दो युवकों की मौके पर ही मौत, एक गंभीर घायल

Tue, 31 May 2022 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस जवानों को ले जा रहे जेएनपीए के वाहन (ट्रक) और कार के बीच भापेल के संतोषनगर के पास आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। कार सवार ग्राम पाटन निवासी 28 वर्षीय हेमराज दामोदर कुर्मी और 42 वर्षीय डेलन सुखलाल कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार सुबह भोपाल-सागर मार्ग पर ग्राम भापेल के पास हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। उनकी कार और पुलिस के ट्रक में भिड़ंत हो गई। कार सवार एक अन्य युवक भी गंभीर घायल हुआ है। सभी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस का ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह भोपाल-सागर मार्ग पर ग्राम भापेल के पास हुआ है। कार सवार राहतगढ़ में गंता (दस्टोन) समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि पुलिस जवानों को ले जा रहे जेएनपीए के वाहन (ट्रक) और कार के बीच भापेल के संतोषनगर के पास आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। कार सवार ग्राम पाटन निवासी 28 वर्षीय हेमराज दामोदर कुर्मी और 42 वर्षीय डेलन सुखलाल कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हेमराज कार में फंस गया था।
 
कार में पीछे बैठे 41 वर्षीय चोखेलाल भगवानदास कुर्मी निवासी पाटन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और मंगलवार सुबह पाटन लौट रहे थे। मोतीनगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल चोखेलाल ने बयान दिए हैं। मामले की जांच चल रही है। पुलिस का वाहन जवानों को लेकर भोपाल जा रहा था। इसमें सवार कोई जवान घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें