फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक स्थलों पर त्योहार नहीं मना सकेंगे लोग, यूपी विधानसभा की साइट हैक, केस दर्ज

Thu, 09 Sep 2021 06:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

योगी सरकार ने गणेश चतुर्थी को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित न करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार ने निर्देश दिया है कि गणेश चतुर्थी पर लोग अपने घरों में ही त्योहार मनाएं। सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमाएं न स्थापित करें। उन्होंने कोरोना के सभी प्रोटोकॉल सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी में गणेश चतुर्थी: सार्वजनिक स्थल पर स्थापित नहीं कर सकेंगे प्रतिमा, भीड़ इकट्ठा करने पर रहेगी रोक
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं नहीं स्थापित की जा सकेंगी। लोग घरों व मंदिरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजन कर सकेंगे। वहीं, अनावश्यक भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। ये आदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों संग बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन करवाया जाए पर लोगों की आस्था को भी यथोचित सम्मान दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: हैकर्स ने यूपी विधानसभा की साइट को बनाया निशाना, हैक कर आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के विधानसभा की वेबसाइट साइबर हैकरों ने हैक कर ली है। वेबसाइट हैक होने की जानकारी होते ही यूपी डेस्को ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने मे दर्ज कराया है। वेबसाइट हैक होने के मामले की जांच साइबर सेल ने शुरू कर दी है। हैकरों ने वेबसाइट हैक कर  आपत्तिजनक पोस्ट डाली है जिसके बाद ही वेबसाइट संचालन करने वाले लोगों को संदेह हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ाते हैं
एमआईएमआईएम के अध्यक्ष सांसद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अब जागरूक होना चाहिए और किसी के पीछे चलने के बजाय खुद को नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश करनी चाहिए। ओवैसी यूपी के दौरे पर हैं और गुरुवार को वह बाराबंकी के कटरा मोहल्ले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

राम के द्वार दीपों से श्रृंगार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड
इस बार का दीपोत्सव रामनगरी के लिए खास होने जा रहा है। इसमें राममंदिर निर्माण की खुशी तो झलकेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक हलके में भी माना जा रहा है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित हजारों करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य दीपोत्सव में हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

सुल्तानपुर: एक लाख रुपये का इनामी बदमाश कल्लू पंडित पुलिस मुठभेड़ में ढेर, कई वारदातों में था वांछित
जौनपुर पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश प्रशांत पांडेय उर्फ कल्लू पंडित को मुठभेड़ में मार गिराया। वह सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पलिया देवापुर में पिछले 13 जुलाई को शुभम हत्याकांड, फ्रेंचाइजी लूट व कादीपुर कोतवाली के पड़ेला गांव में डॉक्टर से लूट के मामले में वांछित था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें