प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कुछ जनपदों से डेंगू के मामले सामने आए हैं। कल पूरे प्रदेश में 14 जनपदों से डेंगू के कुल 129 मामले सामने आए हैं। 61 जनपदों में डेंगू के कोई मामले नहीं आए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी कोरोना के मामले नहीं आ रहे हैं इसलिए जहां भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं वहां बताया गया है कि जो बेड कोरोना मरीज़ों के लिए रखे गए थे उनको डेंगू मरीज़ों के लिए इस्तेमाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।