फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: पत्नी ने खाना खाते समय पति के ऊपर खौलता तेल उड़ेल दिया, बुरी तरह झुलसा पति

Wed, 20 Oct 2021 12:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

पति का कहना है कि पत्नी उसे प्रताड़ित करती रही है। वह खाना खा रहा था तभी वह पीछे से आई और उस पर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के ऊपर खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। वहीं मामला सामने आने के बाद पड़ोसियों ने पीड़ित पति को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित पति के मुताबिक उसकी पत्नी उसे चार साल से प्रताड़ित कर रही है आज इस वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले से जुड़ा है। यहां के निवासी 65 वर्षीय कौशल किशोर नाम के शख्स पर उसकी ही पत्नी ने पीछे से खौलता हुआ तेल उड़ेल दिया। खौलता तेल पड़ते ही पति सिर से लेकर पैर तक बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित पति ने बताया कि वह खाना खा रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी पीछे से आई और उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया।

पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने तेल जब उसके सिर पर डाला, तो वह तड़प गया और जब तक वहां से हटता, गर्म तेल उसके पूरे शरीर पर छिटक के फैल गया और वह झुलस गया। वहीं जब कौशल किशोर को कराहते हुए आस-पास के पड़ोसियों ने सुना तो वह उसे लेकर किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती करके डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीड़ित पति कौशल किशोर ने बताया कि चार साल से जब से वह डायबिटीज का पेशेंट है तभी से खुद अपना खाना बनाता और खाता है। उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है। वह आये दिन उससे झगड़ा करती है। कई बार उसकी डंडों और चप्पलों से पिटाई भी कर चुकी है। आज भी वह सुबह खाना खा रहा था, इसी दौरान पीछे से आकर उसकी बीवी ने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। पीड़ित पति ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं और तीनों बाहर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें