फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: कैबिनेट मंत्री रामदास अठावले बोले- यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें

Wed, 27 Oct 2021 02:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं लिए जा सकते। वापस लेने पर अन्य कानूनों की वापसी की भी मांग की जाएगी। इसमें सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों की मदद करती है। मुद्रा योजना से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। देश के 31 करोड़ 47 लाख लोगों को इसका फायदा हुआ।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो करोड़ से ज्यादा लोगों को उत्तर प्रदेश में लोन मिला है। पूरे देश में आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं। उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस कनेक्शन मिले हैं।उत्तर प्रदेश में 2700000 लोगों को आवास मिला है। योजना का लाभ हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई और बौद्ध सबको मिली है।

कृषि कानून के विरोध पर अठावले ने कहा कि जिन किसानों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है वह भला उनके खिलाफ कानून क्यों बनाएंगे। तीनों कानून किसानों के हित में हैं। कानून से पीछे नहीं हटा जा सकता इसमें बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर एक कृषि कानून वापस लिया गया तो हर कानून को वापस लेने की मांग होती रहेगी। 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और मोदी के सहयोग से दोबारा भाजपा की सरकार आएगी। इस बार भी 300 के पार सीटें आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें