फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक आवेदन, 28 दिसंबर तक खाते में आएगी राशि

Wed, 27 Oct 2021 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी शासन ने छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए एक और मौका देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 28 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने छात्रवृत्ति और शुल्क भरपाई के लिए आवेदन के लिए एक और चरण चलाने का निर्णय लिया है। कक्षा-11, 12 और अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र 29 अक्तूबर से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


अभी तक सभी वर्गों के 35.44 लाख छात्रों ने आवेदन अंतिम रूप से सबमिट किया है, जिसमें से 14.18 लाख छात्रों का डाटा संस्थानों के स्तर से अग्रसारित किया जा चुका है।

प्रमुख सचिव, समाज कल्याण के. रवींद्र नायक ने बताया कि 30 अक्तूबर से 3 दिसंबर तक संस्था स्तर से अग्रसारण की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

लॉक डाटा के आधार पर 28 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसी तरह से कक्षा-9 व 10 के लिए आवेदन का दूसरा चरण 29 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें