यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की तैयारी चरण वार प्रत्याशी घोषित करने की है। तीन-तीन मंडलों के प्रत्याशियों के संभावित उम्मीदवारों का ब्यौरा मांगा गया है। छह चरणों में इन्हें परखने के बाद उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
बसपा प्रमुख मायावती अब उप्र चुनाव को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। दो चरणों में मंडल कोऑर्डिनेटरों की बैठक वह निर्देश जारी कर चुकी हैं। पहले चरण में आठ तथा दूसरे में 10 मंडलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा है अच्छे उम्मीदवारों का चयन कर उनकी रिपोर्ट भेजी जाए। इसके लिए पूरे सूबे में कुल छह चरणों में काम करने को कहा गया है।
इसी माह पहले चरण में फैजाबाद, देवीपाटन, लखनऊ तथा दूसरे चरण में गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर मंडल के पदाधिकारियों को पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
यह भी निर्देश दिया गया है कि अक्टूबर में आगे के चरणों का भी पूरा खाका तैयार कर लिया जाए। इसके बाद उम्मीदवारों की छंटाई होगी और फिर उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।