फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह केस: अतुल राय प्रकरण में दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई, लापरवाही का आरोप

Wed, 15 Sep 2021 10:42 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अतुल राय पर आरोप लगाने वाली महिला ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, वाराणसी पुलिस के अधिकारियों और न्यायधीशों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने साथी सत्यम के साथ आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के आत्मदाह के प्रकरण में शासन ने दो अपर पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त रहे विकास चंद्र त्रिपाठी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विकास पर तथ्यों को अनदेखा करने और लापरवाही का आरोप लगा है। वहीं दूसरे अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में अतुल राय पर आरोप लगाने वाली महिला ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, वाराणसी पुलिस के अधिकारियों और न्यायधीशों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 16 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने साथी सत्यम के साथ आत्मदाह कर लिया था। इस मामले डीजी भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा और एडीजी बाल सुरक्षा एवं महिला संगठन नीरा रावत के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें