फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 24-03-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 24-Mar-2026

Bijnor News: भगत सिंह का जो ख्याब अधूरा, इसी सदी में होगा पूरा.

Bhagat Singh's incomplete dream will be fulfilled in this century. और पढ़ें

11:26 PM, 24-Mar-2026

Bijnor News: विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए अबूजर और जैद के मोबाइल

Abuzar and Zaid's mobile phones were sent to the forensic science laboratory. और पढ़ें

11:25 PM, 24-Mar-2026

Bijnor News: जून तक पूरा हो जाएगा वन्य जीव गलियारों का निर्माण

Construction of wildlife corridors will be completed by June और पढ़ें

11:24 PM, 24-Mar-2026

Bijnor News: ठेकेदार ने सरकारी भूमि से रातों-रात काट लिए 59 पेड़

Contractor cut down 59 trees overnight from government land और पढ़ें

विज्ञापन
11:18 PM, 24-Mar-2026

UP: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर सफर होगा महंगा, 31 मार्च की आधी रात से बढ़ेगा टोल, जानें कितना देना होगा टैक्स

Meerut News: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हल्के व भारी सभी तरह के वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है। पांच से लेकर 45 रुपये तक की वृद्धि की गई है। हल्के वाहनों से अब 170 रुपये के बजाय 175 रुपये लिए जाएंगे। और पढ़ें

10:53 PM, 24-Mar-2026

UP: सहारनपुर में दो भाइयों ने बहन को मारी गोलियां, ऋषिकेश एम्स में मौत, भाई ने वीडियो जारी कर कबूला जुर्म

Saharanpur News: गांव रामखेड़ी निवासी राखी गांव मौहम्मदपुर कंधेला निवासी लवकुश के साथ चली गई थी। सोमवार को वह खुद ही थाने पहुंच गई थी। पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था, तभी भाइयों ने गोली मार दी। ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान राखी की मौत हो गई।  और पढ़ें

10:17 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: पांच दिन से लापता युवक का शव खेत में मिला

क्षेत्र के गांव कोहला से पांच दिन से लापता विजय बहादुर (25) का शव मंगलवार को किसान प्रदीप के खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

10:16 PM, 24-Mar-2026

Baghpat: मोबाइल खराब होने पर हो गया विवाद, पिता और तीन बेटों ने कर दी हत्या, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

बड़ौत में मोबाइल खरीदने के विवाद में चाकू घोंपकर अप्रैल 2024 में उमर की हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।  और पढ़ें

10:12 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: बिनौली रोड पर बैनामा घोटाले की जांच, डीएम के निर्देश पर टीम पहुंची

कस्बे में मंगलवार शाम सरधना-बिनौली सड़क पर स्थित एक भवन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और सब रजिस्ट्रार की टीम ने जांच की। और पढ़ें

10:07 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: युवक के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी जाकिर ने थाने में दी तहरीर में मोहल्ले में ही रहने वाले पिता-पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:03 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: पड़ोसी पर बेटी को चांटा मारने व मारपीट करने का आरोप

गांव सठला निवासी साक्षी ने बच्चों के साथ खेल रही तीन वर्षीय बेटी को पड़ोसी द्वारा चांटा मारने और विरोध करने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:03 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: प्रशिक्षक बनेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, आवेदन मांगे

क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आवासीय खेल छात्रावासों में प्रशिक्षक के रूप में तैनात करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। और पढ़ें

10:00 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: गोवंश के अवशेष नाले में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने संरक्षित पशु के अवशेष नाले में फेंकने के आरोपी अरशद को कटान में प्रयुक्त की गई तीन छुरी के साथ गिरफ्तार कर किया है। और पढ़ें

09:49 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: घर में घुसकर बालक से मारपीट

मछरी गांव निवासी राजू ने दौराला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 22 मार्च को वह बड़े बेटे श्रेयांश के साथ जंगल में गन्ना छीलने गया था। और पढ़ें

09:43 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: राशन डीलर ने साथियों संग मिलकर पिता-पुत्र को पीटा

सालेहनगर में राशन डीलर व उसके साथियों ने राशन न देने की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के घर पर हमला करते हुए पिता-पुत्र को घायल कर दिया। और पढ़ें

09:36 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: डूंगर में भाजपा नेता के बड़े भाई पर जानलेवा हमला

थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में मंगलवार शाम भाजपा नेता बलराज डूंगर के बड़े भाई एवं पूर्व प्रधान गजराज सिंह पर पड़ोसी सगे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। और पढ़ें

09:33 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: संरक्षित पशु का हत्यारोपी गिरफ्तार

थाना क्षेत्र में संरक्षित पशु की हत्या को अंजाम देने वाला वांछित आरोपी शाद निवासी रशीद नगर भूमिया का पुल थाना लिसाड़ी गेट मेरठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और पढ़ें

09:31 PM, 24-Mar-2026

Saharanpur: पत्नी के हत्यारे ने 22 साल काटी सजा, अब बेटे की हत्या में उम्रकैद, मगर नहीं गया जेल; जानें क्यों

बड़गांव में देवेंद्र ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या में वह जेल चला गया था। अब बेटे की हत्या में भी फैसला आ गया। कोर्ट ने कहा कि एक ही क्राइम नंबर है, सजा दो बार नहीं काटी जा सकती है। ऐसे में मुचलके पर उसे रिहा करने का आदेश दिया गया।  और पढ़ें

09:30 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: दिव्यांग को बाबा ने चाकू से गोदकर किया घायल

रामराज स्थित खंडहर में तब्दील सिंचाई विभाग की कोठी के पास मंगलवार को एक बाबा ने दिव्यांग राजवीर को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पढ़ें

09:26 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: एक अप्रैल से शुरू होगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

डीएन कॉलेज में एक और दो अप्रैल को दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करना है। और पढ़ें

09:24 PM, 24-Mar-2026

Meerut: शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र के छठे दिन हुआ सत्संग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Meerut: शक्तिधाम मंदिर में नवरात्र के छठे दिन हुआ सत्संग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु और पढ़ें

09:24 PM, 24-Mar-2026

Shamli: बाबरी टोल विवाद को लेकर बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने किया हंगामा

Shamli: बाबरी टोल विवाद को लेकर बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने किया हंगामा और पढ़ें

09:24 PM, 24-Mar-2026

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर पुलिस ने खोए 144 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए

Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर पुलिस ने खोए 144 मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए और पढ़ें

09:24 PM, 24-Mar-2026

Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चल रही हैंडमेड हेरिटेज स्टाइल्स एंड टेक्नीक प्रदर्शनी का हुआ समापन

Meerut: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में चल रही हैंडमेड हेरिटेज स्टाइल्स एंड टेक्नीक प्रदर्शनी का हुआ समापन और पढ़ें

09:24 PM, 24-Mar-2026

Meerut: नवरात्र में बच्चों के लिए उपहार की खरीदारी हुई तेज, कन्या पूजन में बच्चों को मिलेंगे स्टेशनरी और खिलौने

Meerut: नवरात्र में बच्चों के लिए उपहार की खरीदारी हुई तेज, कन्या पूजन में बच्चों को मिलेंगे स्टेशनरी और खिलौने और पढ़ें

09:10 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: कमांडेंट ने आरवीसी सेंटर में किया कैंटीन का उद्घाटन

आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज मेरठ छावनी के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत माद्रेवार ने मंगलवार को नवनिर्मित एवं आधुनिक आरवीसी कैंटीन का उद्घाटन किया। और पढ़ें

09:07 PM, 24-Mar-2026

बहन की हत्या: 'प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी, मान नहीं रही थी, मार दी गोलियां', भाई का वीडियो वायरल

Saharanpur News: छुटमलपुर में प्रेमी लवकुश के साथ जाने पर भाइयों ने बहन राखी को गोली मार दी। एक आरोपी भाई मोंटी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर कहा कि उसे बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। इस वारदात को उसी ने किया है, कोई और शामिल नहीं है।  और पढ़ें

08:57 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: मेरठ की कांची अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता

मेरठ के छिपी टैंक निवासी कांची अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी फैब्रिक एंड अपैरल साइंस में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। और पढ़ें

08:56 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: श्मशान में गंदगी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

दौराला रोड स्थित श्मशान में गंदगी की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को पालिका ने कस्बे में मुनादी कराते हुए श्मशान में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। और पढ़ें

08:52 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: पैरा नेशनल में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव सम्मानित

नई दिल्ली में हुए इंटरनेशनल ग्रैंड प्रिक्स में दो पदक जीतने के बाद भुवनेश्वर में 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी मेरठ के अनुभव ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया। और पढ़ें

08:50 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: आज इन क्षेत्रों में होगी बिजली की कटौती

मरम्मत कार्यों के चलते बुधवार को कंकरखेड़ा टाउन उपकेंद्र के जुड़े क्षेत्रों में बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। और पढ़ें

08:48 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: सपा की दादरी में होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के मैदान में होने वाली पार्टी की रैली में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। और पढ़ें

08:45 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: प्रश्नोत्तरी में फाइनल के लिए छात्राओं का चयन

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को यंग टैलेंट हंट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड आयोजित किया गया। और पढ़ें

08:41 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: 164 विद्यालय बने निपुण, शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के तहत सत्र 2025-26 के लिए आयोजित निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। और पढ़ें

08:36 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: पिठलोकर के नाली विवाद में डीएम से कार्रवाई की मांग

गांव पिठलोकर में नाली विवाद को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासी राजू ने कुछ लोगों पर सरकारी नाली बंद करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

08:32 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: गैस की किल्लत के बीच आपसी सहयोग बन रहा बड़ी ताकत

पश्चिम एशिया के संघर्ष का असर स्थानीय स्तर पर भी दिखने लगा है। गैस की किल्लत ने सामाजिक और धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है। और पढ़ें

08:25 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: आशु भाषण प्रतियोगिता में राधिका रही अव्वल

मेरठ कॉलेज में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के तहत आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

08:18 PM, 24-Mar-2026

Saharanpur: गैस पाइपलाइन लीकेज से रिसोर्ट में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Saharanpur: गैस पाइपलाइन लीकेज से रिसोर्ट में लगी आग, बड़ा हादसा टला और पढ़ें

08:15 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने नौ विकेट से मैच जीता

गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सिसौली इलेवन और उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के बीच मैच हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने नौ विकेट से जीत प्राप्त की। और पढ़ें

08:12 PM, 24-Mar-2026

Meerut: 'हाथ काटकर लाओ, 11 लाख ले जाओ', भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, जानें क्या है पूरा मामला

भगवानपुर में दो दिन पहले किसी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। भाजपा नेता हसीन यासीन ने आरोपी का हाथ काटकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा कर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  और पढ़ें

08:09 PM, 24-Mar-2026

बार चुनाव : प्रत्याशी कर रहे डोर-टू-डोर संपर्क

बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरधना तहसील में चुनावी माहौल गरमा गया है। मतदान तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। और पढ़ें

08:06 PM, 24-Mar-2026

समय के साथ चलना ही जीवन की सच्ची साधना : भाव भूषण

कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ के 45वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। और पढ़ें

08:06 PM, 24-Mar-2026

Meerut News: रोमांचक मैच में क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा की तीन रन से जीत

आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में मंगलवार को लीग का पहला मैच दोपहर दो बजे क्रिक गिरी चैंप्स कंकरखेड़ा और मेरठ कैंट कमांडोज के बीच खेला गया। और पढ़ें

07:53 PM, 24-Mar-2026

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 24 मार्च को आपके शहर में क्या हुआ

गांव रसूलपुर जाहिद में सोमवार देर शाम युवाओं ने शहीदों की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें