फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 08-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 08-Feb-2025

Shimla News: घर से बरामद की 204.7 ग्राम चरस

झंडूता पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर 204.7 ग्राम चरस बरामद की है। और पढ़ें

10:14 PM, 08-Feb-2025

Himachal: दियोटसिद्ध में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन लाख का नुकसान, हाइड्रेंट से आग पर पाया गया काबू

उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में देर शाम गैस सिलेंडर लीक होने से दुकान का गोदाम जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है और पढ़ें

07:17 PM, 08-Feb-2025

Shimla News: चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल

सत्र न्यायालय ने चोरी के मामले के आरोपी को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा है। और पढ़ें

विज्ञापन
05:47 PM, 08-Feb-2025

हमीरपुर में सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार, दो की मौत; 11 घायल

हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु घायल हैं। 
  और पढ़ें

05:31 PM, 08-Feb-2025

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव रिजल्ट पर बोलीं प्रतिभा सिंह, परिणाम अपेक्षा के अनुसार नहीं आए दुख है

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए जिसका उन्हें दुख है।  और पढ़ें

विज्ञापन
04:16 PM, 08-Feb-2025

VIDEO : दिल्ली में भाजपा की जीत, शिमला में जश्न

दिल्ली में भाजपा की जीत, शिमला में जश्न और पढ़ें

04:13 PM, 08-Feb-2025

दिल्ली चुनाव: भाजपा को मिली जीत, हिमाचल प्रदेश में जश्न, पार्टी कार्यकर्ता फोड़ रहे पटाखे; बांट रहे लड्डू

Delhi Elections Results 2025: दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत से हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। और पढ़ें

03:59 PM, 08-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- देश को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा, दिल्ली में आपदा समाप्त

दिल्ली में भाजपा को मिली जीत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश को सिर्फ नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। और पढ़ें

02:01 PM, 08-Feb-2025

Shimla News: एमसी के बजट में कई सौगात देने की तैयारी, नहीं लगेगा ग्रीन टैक्स

कांग्रेस शासित नगर निगम शहरवासियों को इस साल कई बड़ी सौगात देने जा रहा है। और पढ़ें

01:54 PM, 08-Feb-2025

Valentine Week 2025: वेलेंटाइन सप्ताह के आगाज से महका फूलों का कारोबार, स्पेशल केक की बढ़ी मांग

रोज डे के साथ शहर में वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत शुक्रवार को हो गई। 14 फरवरी तक चलने वाले वेलेंटाइन सप्ताह के लिए राजधानी के बाजार भी पूरी तरह तैयार हैं। और पढ़ें

01:47 PM, 08-Feb-2025

Shimla: विदेशों में भी ऑनलाइन बिकेंगे कैदियों के बनाए उत्पाद, आजीविका मिशन के तहत मिलेगा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म

हिमाचल की जेलों में बंद सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों के निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों को अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतराने की तैयारी है। और पढ़ें

01:15 PM, 08-Feb-2025

Himachal Pradesh: आउटसोर्स भर्तियों का रास्ता साफ, हिमाचल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

आउटसोर्स भर्ती मामले में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेशों के खिलाफ हिमाचल सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी और सुप्रीम कोर्ट ने आदेशों पर रोक लगाते हुए सरकार को स्टे दे दिया है। 
  और पढ़ें

12:53 PM, 08-Feb-2025

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश में सिरमौर से बरात लेकर सोलन लौट रही गाड़ी गिरी, एक की मौत, तीन घायल

सोलन जिला के कुठाड़ गांव से सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र की कथाड़ पंचायत के शेर बड़ोल गांव आई बरात को वापस लेकर जा रही कार शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और पढ़ें

12:34 PM, 08-Feb-2025

Himachal Pradesh: परीक्षा में फेल विद्यार्थी की हिमाचल शिक्षा बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी, मेल में लिखा...

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बोर्ड के एक विभाग को शुक्रवार को किसी ने मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। मेल के सबजेक्ट में लिखा है कि ‘बच के रहना गोली से टपका दूंगा...’। और पढ़ें

12:23 PM, 08-Feb-2025

VIDEO : शनिवार को शिमला में खिली धूप, वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ी

शनिवार को शिमला में खिली धूप, वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ी और पढ़ें

12:19 PM, 08-Feb-2025

Rampur Bushahar News: सरपारा के जंगल में फैली आग की चपेट में आई महिला, जिंदा जली

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की सरपारा पंचायत में एक महिला की जंगल में फैली आग की चपेट में आने से मौत हो गई है।  और पढ़ें

12:06 PM, 08-Feb-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर, कल मौसम साफ, कब होगी बारिश और बर्फबारी? मौसम अपडेट एक क्लिक में


हिमाचल प्रदेश में आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। और पढ़ें

11:51 AM, 08-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कांग्रेस युवाओं की पक्षधर, प्रदेश सरकार देने जा रही 25 हजार नौकरियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की राजनीति को समझने का मौका देती है। राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रही है, इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कांग्रेस की सरकार ही युवाओं की भावनाओं को समझती है। हम सरकारी क्षेत्र में 25 हजार नौकरियां देने जा रहे हैं। 2061 वन मित्रों की भर्ती पूरी हो चुकी है। और पढ़ें

11:43 AM, 08-Feb-2025

Himachal: आईजीएमसी में मरीजों को सस्ता इलाज देगी लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन, इन बीमारियों को मिलेगी बड़ी राहत

आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में आधुनिक लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन लगेगी। अब फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर की बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज करवाने के लिए मरीजों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे।  और पढ़ें

11:34 AM, 08-Feb-2025

Himachal Pradesh: चिट्टे की पुड़िया निगलने के बाद युवक की एक किडनी खराब, आईसीयू में भर्ती; जानें पूरा मामला

14 दिन से आईसीयू में भर्ती कांगड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक के पेट से डॉक्टरों ने नशे की पुड़िया को निकाल लिया है, लेकिन पुड़िया फट गई थी। एक किडनी अधिक प्रभावित हुई है। अब युवक का डायलिसिस किया जा रहा है।  और पढ़ें

10:14 AM, 08-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को नहीं मिलेगा अब अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता-वित्तीय लाभ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। और पढ़ें

10:06 AM, 08-Feb-2025

Himachal News: कुल्लू में 1 लाख 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त समेत तीन गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में विजिलेंस की टीम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सहित तीन लोगों को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। और पढ़ें

05:00 AM, 08-Feb-2025

Theog Water Supply Scam: ठियोग पानी आपूर्ति गड़बड़झाला, एफआईआर में नामजद होंगे निलंबित इंजीनियर, ठेकेदार

ठियोग विधानसभा क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति में हुए करोड़ों के गड़बड़झाले में किस इंजीनियर और ठेकेदार का कितना रोल रहा है। इसे भी एफआईआर में दर्शाया जा रहा है। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

12:21 AM, 08-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

एचपीयू ने जारी की चार वर्षीय यूजी डिग्री कोर्स पाठ्यक्रम व क्रेडिट फ्रेमवर्क अधिसूचित और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें