फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 05-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 05-Jan-2025

MP News: शहडोल में डिजिटल अरेस्ट की कोशिश, वीडियो कॉल में दिखी असली पुलिस तो ठग ने काट दिया फोन, जानें मामला

युवक आशीष कुमार सेन ने समय रहते पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित साइबर सेल से संपर्क किया। साइबर सेल कर्मी सत्य प्रकाश मिश्रा ने ठग से वीडियो कॉल पर बात कर उसे जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद ठग ने फोन काट दिया। और पढ़ें

10:38 PM, 05-Jan-2025

Shahdol News: लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर झपटा बाघ, पलक झपकते ही दो टुकड़ों में बांट दिया शरीर, दहशत में ग्रामीण

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतरा वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में लकड़ी काटने गए ग्रामीण जमुना बैगा की दर्दनाक मौत हो गई। बाघ ने ग्रामीण पर हमला कर उसके शरीर के दो टुकड़े कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। और पढ़ें

10:20 PM, 05-Jan-2025

MP News: कटनी में कोदो की रोटी खाकर परिवार के आठ लोग बीमार, बेहोशी की हालत में पहुंचाया गया जिला अस्पताल

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही गांव में कोदो की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोग बीमार हो गए। पीड़ितों में बुजुर्ग, महिलाएं, और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें उल्टी, चक्कर और हल्का कंपन महसूस हुआ। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 05-Jan-2025

Mp weather: भोपाल रीवा समेत कई जिलों मे छाए रहे बादल, सुबह रहा कोहरा, दो दिन में एक बार फिर कड़ाके की ठंड

प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को भोपाल,रीवा समेत कई जिलों  में सुबह से कोहरा उसके बाद बदल छाया रहा है। दो दिन बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। और पढ़ें

09:59 PM, 05-Jan-2025

MP: इंदौर में युवक की हत्या, शव रखकर चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात

Indore News: फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। हत्या के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और दरगाह को निशाना बनाया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:44 PM, 05-Jan-2025

Khandwa: दीवार को लेकर पड़ोसियों में विवाद, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Khandwa: दीवार को लेकर पड़ोसियों में विवाद, मानसिक विक्षिप्त पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट और पढ़ें

09:26 PM, 05-Jan-2025

Indore News: मुख्यमंत्री ने किया ड्रोन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन, मई में गौरव कला संकुल भी मिलेगा

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर पहुंचे, कई कार्यक्रमों में शिरकत की। निर्माणाधीन कला संकुल का भी अवलोकन किया।  और पढ़ें

09:12 PM, 05-Jan-2025

MP News: जहरीले कचरे पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट से लेकर एनजीटी की चौखट पर सोमवार को उठेगा मामला

यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर कल सुनवाई हो सकती है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार भी कचरे को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट रखेंगी। सरकार कोर्ट से कचरा जलाने के लिए समय मांगेगी।  और पढ़ें

09:06 PM, 05-Jan-2025

Bhopal Jashn-e-Urdu: 'तन्हाई कर रही इंतजार...अब रात हो गई मुझे घर जाना चाहिए'...मुशायरे के दूसरे दिन बरसे कलाम

भोपाल में मप्र उर्दू अकादमी के जश्न-ए-उर्दू के दूसरे दिन साहित्य, एकता, और भाईचारे के संदेश से भरपूर आयोजन हुए। पहले सत्र में "कथा साहित्य का सार्वभौमिक संदेश और वसुधैव कुटुंबकम" विषय पर चर्चा हुई।  और पढ़ें

08:43 PM, 05-Jan-2025

Bhopal News: मुस्लिम विकास परिषद सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाएगी अभियान, बैठक में हुए कई फैसले

बैठक में 13 प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें शादी-ब्याह में इस्लामिक मूल्यों का पालन और जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने जैसे विषय शामिल थे। परिषद ने समाज में अपनी पहचान आम और मददगार संगठन के रूप में बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। और पढ़ें

08:32 PM, 05-Jan-2025

Ujjain News: सीएम ने गांवों को दिए नए नाम, चामुंडा माता, जगदीशपुर, विक्रम नगर, जानिए पहले क्या कहलाते थे

मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ रुपये लागत के सीएम राइज स्कूल और 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया। 3500 करोड़ रुपये की लागत से बड़नगर में औद्योगिक इकाई और फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। प्रदेश में 4 लाख करोड़ रुपये निवेश प्रस्तावों से 3 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। और पढ़ें

08:21 PM, 05-Jan-2025

Indore: इलाका जूझ रहा था पानी के संकट से, उद्योगपति ने टंकी के लिए दान में दे दी पांच करोड़ की जमीन

पालदा क्षेत्र में सैकड़ों उद्योग स्थापित है। गर्मी में हमेशा यहां पानी की किल्लत है। बोरिंग भी गर्मी में साथ छोड़ जाते है।अग्रवाल को खुद हर दिन एक लाख लीटर तक पानी लगता हैै। अन्य उद्योगों को पानी केे कारण समस्या आती थी। और पढ़ें

08:12 PM, 05-Jan-2025

Khandwa: ओंकारेश्वर में कुटुंब प्रबोधन की बैठक, RSS प्रमुख भागवत बोले- पूरा विश्व शरीर और भारत उसकी आत्मा

ओंकारेश्वर में नर्मदा किनारे स्थित मार्कण्डेय आश्रम पर तीन दिवसीय कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भारत माता के पूजन को देश के जन, जमीन, जंगल, जल और जीव-जंतुओं की सेवा और संरक्षण से जोड़ते हुए समाज सेवा का आह्वान किया।

और पढ़ें

08:05 PM, 05-Jan-2025

Bhopal:भोपाल में सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस ने मंत्री के बंगले का किया घेराव,मंत्री राजपूत का मांगा इस्तीफा

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर की गई छापेमारी मामले में कांग्रेस ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बंगले का घेराव किया। और उनका इस्तीफा मांगा। इस दौरान कांग्रेस ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की। और पढ़ें

08:01 PM, 05-Jan-2025

Ashoknagar: पुलिस ने 80 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, प्रेम संबंध में शक बनी वजह

अशोकनगर प्रेमिका से दोस्त की प्रेम कहानी के संदेह में युवक ने नए साल पर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।  मामले में पुलिस ने 80 घंटे में इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक अंकित के दोस्त आशीष सोनी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। और पढ़ें

07:40 PM, 05-Jan-2025

Balaghat News: ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटने के बाद बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, चालक गिरफ्तार

बालाघाट जिले में रविवार को एक ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घसीटी गई और अलग होते ही उसमें आग लग गई। बाइक पर सवार दंपत्ति और उनका बच्चा सड़क पर गिरने से बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। और पढ़ें

07:05 PM, 05-Jan-2025

Bhopal: भोपाल से सीधे ऋषिकेश जाना होगा आसान, कल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, भोपाल, हरदा, इटारसी और बीना में रुकेगी

भोपाल से सीधे ऋषिकेश जाना अब आसान होगा। कल से स्पेशल ट्रेन  चलेगी। यह ट्रेन भोपाल के साथ हरदा, इटारसी और बीना में रुकेगी। भोपाल से अभी तक ऋषिकेश के लिए सीधे कोई ट्रेन नहीं थी। और पढ़ें

06:56 PM, 05-Jan-2025

Mandsaur News: डेढ़ साल में पैसा डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपियों को तलाश में जुटी पुलिस

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने एग्रीकल्चर, रियल एस्टेट और ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 18 महीनों में रकम डबल करने का ऑफर दिया। मंदसौर, नीमच, इंदौर और अन्य जिलों के सैकड़ों लोग इस जाल में फंसे। और पढ़ें

06:49 PM, 05-Jan-2025

Bhopal: भोपाल में जुटीं देशभर की महिला साहित्यकार,मंत्री बोलीं-मोबाइल के जमाने में पढ़ना लिखना हो रहा प्रभावित

भोपाल में देश भर से आईं महिला साहित्यकारों का सम्मेलन हुआ। मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा स्मार्टफोन के जमाने में पढ़ना-लिखना प्रभावित हो रहा है ऐसे में साहित्य सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  और पढ़ें

06:41 PM, 05-Jan-2025

Bhopal News: स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति, पुलिस आयुक्त की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई, 68 लोग गिरफ्तार

भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा की विशेष टीम ने शनिवार देर शाम शहर के 10 स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। एमपी नगर, बागसेवनिया, नेहरू नगर, और अन्य स्थानों पर कार्रवाई के दौरान 68 लोगों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ा गया, जिसमें 35 युवतियां और 33 पुरुष शामिल थे। और पढ़ें

06:29 PM, 05-Jan-2025

Bhopal: MPPSC में पद बढ़ाने को लेकर भोपाल में NSUI का अर्धनग्न प्रदर्शन,बोले-सरकार ने छात्रों से की वादाखिलाफी

एमपीपीएससी में पद बढ़ाने को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने एमपीपीएससी के छात्रों से की वादाखिलाफी है। 3 लाख से अधिक अभ्यर्थी है और पद सिर्फ 158 जो कि सरासर नाइंसाफी है। और पढ़ें

06:21 PM, 05-Jan-2025

जश्न-ए-राहत: ...जब पसंदीदा अंदाज में कलाम के साथ सबसे रू-ब-रू हुए राहत साहब, मंच की ओर थम गई सबकी निगाहें

इंदौर में डॉ. राहत इंदौरी की 75वीं सालगिरह के जश्न में "जश्न-ए-राहत" का आयोजन किया गया। लाभ मंडपम का हॉल देश-विदेश से आए शायरों और श्रोताओं से खचाखच भरा था। इस अनूठे कार्यक्रम की विशेषता राहत साहब का डिजिटल अंदाज में स्क्रीन पर अवतरित होना रहा। और पढ़ें

06:05 PM, 05-Jan-2025

Khargone: अहिल्या की धर्म नगरी महेश्वर का खूबसूरत नजारा, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में प्रकृति ने बिखेरे अनूठे रंग

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में स्थित महेश्वर, नर्मदा नदी के शांत तट और सुंदर घाटों के साथ एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल है। यहां जल क्रीड़ा कर रहे पक्षियों को देखने नावों से पहुंचते हैं पर्यटक। और पढ़ें

06:02 PM, 05-Jan-2025

MP News: प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे कई चेहरे, खराब परफॉर्मेंस वाले कलेक्टर हटेंगे

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार नए साल में बड़ी प्रशासनिक तैयारी में है। इसमें मंत्रालय से लेकर जिलों तक कई चेहरे बदलेंगे। खराब परफॉर्मेंस वाले कलेक्टर हटाए जाएंगे।  और पढ़ें

05:39 PM, 05-Jan-2025

राइडर्स इन द वाइल्ड 3.0: एमपी पर्यटन के 'ऑफ बीट डेस्टिनेशन' प्रमोट करेंगे बाइकर्स, दो महिला बाइकर भी शामिल

बाइकर्स भोपाल से राजगढ़, झालाबाड़ के रास्ते से गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचेंगे। यहां वह टेंट सिटी में रुकेंगे और अगले दिन गुना, अशोकनगर मार्ग से चंदेरी पहुंचेंगे। चंदेरी में भी बाइक राइडर्स टेंट सिटी में रुकेंगे और चंदेरी के हेरिटेज और प्राणपुर विलेज विजिट करेंगे। और पढ़ें

04:13 PM, 05-Jan-2025

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, पत्नी के साथ की पूजा, दो घंटे रुके

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने पत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीवार्द लिया। इस दौरान वे करीब दो घंटे मंदिर में रुके और पूजा- अर्चना की। और पढ़ें

03:59 PM, 05-Jan-2025

Indore: इंदौर में मेट्रो कोच का अब स्पीड के साथ हो रहा ट्रायल, 30 से ज्यादा कोच आ चुके, ट्रेन के नौ सेट तैयार

गांधी नगर और सुपर काॅरिडोर की तरफ जाने वाले शहरवासियों को आजकल ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन चलती नजर आती है। विशेषज्ञ ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल रन कर देख रहे है। जब कर्मशियल रन शुरू होगा,तब मेट्रो ट्रेन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। और पढ़ें

03:56 PM, 05-Jan-2025

Damoh News: स्वच्छता अभियान के 30 माह पूरे, तालाबों की बदली तस्वीर, कलेक्टर बोले- मेरे बाद भी चलता रहे अभियान

कलेक्टर ने अभियान से जुड़े सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और इस मुहिम को निरंतर जारी रखने की अपील की। बेलाताल, फुटेरा तालाब और पुरैना तालाब जैसे स्थान इस अभियान का जीवंत उदाहरण बन गए हैं। और पढ़ें

03:56 PM, 05-Jan-2025

MP News: रतलाम में चार्जिंग पर लगी ई-बाइक में ब्लास्ट, बच्ची की मौत, दो झुलसे; दो दिन पहले ही सही कराकर लाए थे

रतलाम में चार्जिंग पर लगी ई-बाइक में ब्लास्ट हो गया। हादसे में नाना के घर आई 11 साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। घायलों का असपताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

03:53 PM, 05-Jan-2025

Ujjain News: बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो बच्चे घायल

उज्जैन में चंदूखेड़ी के पास बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे-बेटी घायल हो गए।  पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की है। और पढ़ें

03:05 PM, 05-Jan-2025

Indore News: इंदौर में गर्मी जैसे हालात, ठंड की विदाई, 7 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस लाएगा फिर ठंड

Indore News: इंदौर में लगातार बढ़ते तापमान से ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि, 7 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।   और पढ़ें

02:48 PM, 05-Jan-2025

MP News: दतिया में BJP नेता ने खुद को गोली मारी, लाइसेंसी रिवॉल्वर से की खुदकुशी, भाई बोला- दो लोग करते थे तंग

दतिया में भाजपा नगर महामंत्री और खटीक समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र के भाई ने दो लोगों पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

02:26 PM, 05-Jan-2025

Indore: रामकी कंपनी में 120 टन जहरीले कचरे को दफन करने की पहले से थी तैयारी, अब कंटेनर में रहेगा; ऐसा क्यों?

भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे को लेकर विरोध जारी है। हालातों को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने रामकी कंपनी परिसर में मोर्चा संभाल रखा है। वहीं, कचरा अभी कंटेनरों में बंद है, जिसे अब कोर्ट के आदेश के बाद ही बाहर निकाला जाएगा।        और पढ़ें

02:07 PM, 05-Jan-2025

MP News: कटनी में खरीदी केंद्रों पर लगा धान का अंबार, किसानों का भुगतान नहीं, कलेक्टर ने बैठक कर दिए निर्देश

कटनी जिले में 89 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जहां अब तक 3 लाख 26 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अधिकारियों, राइस मिलर्स और परिवहन कर्ताओं के साथ हुई बैठक के बाद 305 ट्रक परिवहन कार्य में लगाए गए हैं। और पढ़ें

01:52 PM, 05-Jan-2025

Indore News: पानी-पतासे की दुकान पर विवाद बना मौत की वजह, युवक की सिर पर ब्लॉक मारकर हत्या

Indore News: इंदौर में पानी-पतासे की दुकान पर शुरू हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया। आरोपियों ने युवक पर सीमेंट ब्लॉक से हमला कर उसकी जान ले ली।   और पढ़ें

01:50 PM, 05-Jan-2025

MP News: 24 जिलों से होते कटनी पहुंची दिव्य ज्योति यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह किया स्वागत

शोभायात्रा की शुरुआत रपटा पेट्रोल पंप के पास से हुई। इसमें महाराष्ट्र नासिक के प्रसिद्ध ढोले-धमाल और कलकत्ता के गायक ने मनमोहक भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूजा-अर्चना के लिए वाराणसी से विशेष रूप से पुरोहितों को आमंत्रित किया गया था।
  और पढ़ें

01:37 PM, 05-Jan-2025

Indore News: मां काम पर गई और फंदे पर झूल गया बेटा, 8वीं कक्षा में पढ़ रहा था

Indore News: शाम को उसके पिता जब काम से लौटे, तो उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका पाया। परिवार ने तुरंत अमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
  और पढ़ें

01:35 PM, 05-Jan-2025

Sidhi Weather News: शहर में कोहरे की मार, लगातार तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी, सुबह छह बजे सात डिग्री रहा पारा

सीधी जिले में कड़ाके की सर्दी पर रही है। शहर का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। तापमान में यह गिरावट अभी जारी रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार से धूप खिलने की संभावना जताई है। और पढ़ें

01:27 PM, 05-Jan-2025

Indore News: पीथमपुर में रासायनिक कचरा जल, जंगल और जमीन के लिए खतरा, विरोध में कई संगठन

Indore News: यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के विरोध में रीगल चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित किया गया।
  और पढ़ें

12:18 PM, 05-Jan-2025

MP News: राहगीरी आनंद उत्सव और गुड फॉर हेल्थ मैराथन की CM यादव ने की शुरुआत, कहा-अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा सुख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि आपका स्वास्थ्य अच्छा है और परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ हैं तो इससे बड़ा कोई सुख नहीं है। हमें अपने स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है। और पढ़ें

10:46 AM, 05-Jan-2025

Anuppur News: पावन पथरा गांव में मिले श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण के पदचिन्ह, ग्रामीणों ने की संरक्षण की मांग

अनूपपुर के रेउसा ग्राम में पावन पथरा चरण तीर्थ पर रामशिला, लक्ष्मणशिला, पांडवशिला जैसे स्थल, दर्जनों चरणचिह्न, पंच कुंड, एक प्राचीन गुफा और एक बावड़ी मिले हैं। ये सभी स्थल रामायण और महाभारत काल के प्रमाणस्वरूप माने जाते हैं। और पढ़ें

10:30 AM, 05-Jan-2025

Shahdol News: दहशत फैला रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरफ्तार

कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने राज उर्फ मजहर खान, अनुज उर्फ अंशू सोनी और आलिम खान को गिरफ्तार किया है। यह तीनों हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। पकड़ा गया एक आरोपी अपने भाई की हत्या का भी बदला लेना चाहता था। और पढ़ें

09:57 AM, 05-Jan-2025

Jabalpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने हड़पे 24 लाख, पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी पर केस

जबलपुर के दो व्यक्तियों ने शिकायत दी कि उन्हें टेंट व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे की जरूरत थी। एक व्यक्ति ने लोन दिलाने का झांसा देकर उनके साथ 24 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   और पढ़ें

09:42 AM, 05-Jan-2025

Chhindwara News: ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चाचा-भतीजी की मौत, चार घायल; अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार

एक परिवार में दस दिनों के भीतर तीन मौतें होने से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शनिवार को एक साथ उठी दो अर्थियों ने नगर को गमगीन कर दिया। वहीं, हादसे में घायल वाहन चालक सहित चार लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

09:29 AM, 05-Jan-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पथरिया टीआई सुधीर बेगी ने कहा कि फरियादी ने शिकायत में चोरी की रकम 15 से 20 लाख रुपये बताई थी। जांच के दौरान इतनी बड़ी चोरी के सबूत नहीं मिले हैं। चोर से 30-35 हजार का माल बरामद किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें