फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 26-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : डीएमसीएच में इंटर्नशिप कर रहे बहनोई के कमरे में मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट भी बरामद

Suicide News : डीएमसीएच के छात्रावास में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि जिस कमरे में लाश मिली, वह कमरा उसके बहनोई का है जो डीएमसीएच में इंटर्नशिप कर रहा है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। और पढ़ें

09:18 PM, 26-Jan-2025

Crime: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

Ara News: पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जख्मी शिक्षक और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। और पढ़ें

09:06 PM, 26-Jan-2025

CK Nayudu Trophy: मुंबई के खिलाफ बिहार की चुनौती, दूसरे दिन का खेल समाप्त, मुंबई को 272 रनों की बढ़त

CK Nayudu Trophy News: मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना कांदिवली में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जहां बिहार के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन मुंबई ने दूसरे दिन रोमांचक चुनौती दे अच्छी बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:55 PM, 26-Jan-2025

Ranji Trophy: घरेलू मैदान पर चमके आयुष लोहारूका, पर उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार को मिली हार

Ranji Trophy: पटना में घरेलू मैदान पर बिहार टीम के आयुष लोहारूका ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन खेल में जीत की बाजी उत्तर प्रदेश ने मार ली। पढ़ें रोमांचक खेल की पूरी खबर...।
  और पढ़ें

08:41 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: खेत में राख रखने को लेकर विवाद में किसान की हत्या, परिवार पर भी हमला; गांव में तनाव

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शव को परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:19 PM, 26-Jan-2025

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस समारोह से लौट रही पांचवी की छात्रा से घिनौनी करतूत, दुष्कर्मी को फांसी की मांग

Bihar : आज पूरा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा था, लेकिन इसी देश के एक कोने में एक वहशी बुजुर्ग स्कूल से लौट रही मासूम की अस्मत को रौंद रहा था। घर आने के बाद बच्ची ने कुकृत्य की सारी कहानी बयां की। लोग अब आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें

08:01 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: शहीदों की याद में बिहार में गणतंत्र दिवस का विशेष आयोजन, दो वीर जवानों का नाम इंडिया गेट पर अंकित

Republic Day: मुकरेड़ा गांव के उपमुखिया ने बताया कि शहीद राम बहाल सिंह और लाल साहब सिंह का नाम दिल्ली के प्रसिद्ध इंडिया गेट पर भी अंकित है। इस सम्मान के कारण गांव के लोग इन शहीदों को हमेशा गर्व के साथ याद करते हैं। और पढ़ें

07:30 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : बिहार के डॉक्टर की प्रयागराज में हार्ट अटैक से हुई मौत, महाकुंभ मेले में लगी थी ड्यूटी

Doctor news : मुजफ्फरपुर में दो दिन पहले एमबीबीएस के चौथे सेमेस्टर के छात्र की मौत परीक्षा देकर कमरे में जाने के दौरान हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत का कारन ठंड लगना था। अब समस्तीपुर के डॉक्टर की मौत कुंभ मेले में ड्यूटी करने के दौरान हो गई।  और पढ़ें

07:26 PM, 26-Jan-2025

Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में बड़ा बदलाव, तबीयत के कारण फेरबदल; आगे क्या होगा?

Bihar News : 26 जनवरी को दोपहर बाद के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम रद्द होने के बाद अब सोमवार से निर्धारित उनकी प्रगति यात्रा में भी बदलाव की जानकारी सामने आयी है। सोमवार को वह पूर्णिया जाने वाले थे। और पढ़ें

06:59 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : पटना से घोड़ा रेस देखने आए युवक की हत्या, अपराधियों ने सिर में मारी गोली; वजह तलाश रही पुलिस

Murder case : राजधानी के पास के जिले में अपराधियों ने पटना के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के पीछे क्या कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है।   और पढ़ें

06:56 PM, 26-Jan-2025

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर सलामी देने से पहले डंडे समेत गिरा झंडा, कई लोग घायल; तिरंगे के अपमान का आरोप

Gaya News: गया में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन से पहले झंडा डंडे समेत प्रमुख के माथे पर गिर गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और कई लोग घायल गए। घटना के वीडियो वायरल होने पर तिरंगे का अपमान किए जाने का भी आरोप लगा है।
  और पढ़ें

06:35 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : डीएम ने दिए आदेश, कल से खुल रहा विद्यालय; समय में भी हुआ बदलाव

 school open : बिहार ऑरेंज जोन में था। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी किया था, खासकर बुजुर्ग लोगों और बच्चों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई थी। इस वजह से वर्ग 8 तक के बच्चों के लिये स्कूल बंद कर दिए गये थे। अब सोमवार से विद्यालय खुल रहे हैं।  और पढ़ें

06:10 PM, 26-Jan-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश के कार्यक्रम के लेकर रूट डायवर्जन, पूर्णिया में कौन सी जगहें प्रभावित; देखें चार्ट

Purnea News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए व्यापक प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। रूट डायवर्जन की यह व्यवस्था सुरक्षा और यातायात को ध्यान में रखकर की गई है।
  और पढ़ें

06:07 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : गणतंत्र दिवस के दिन ज़हरीली शराब पीने से शख्स की मौत, पुलिस कह रही सिर में चोट लगने से गई है जान

Liquor Ban in Bihar : बिहार में फिर एक शख्स की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की स्थिति गंभीर है। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद पहले आंख की रौशनी गई और फिर जान गई।  और पढ़ें

04:46 PM, 26-Jan-2025

Republic Day: भवन निर्माण मंत्री के जूता पहनकर झंडोत्तोलन करने पर बवाल, लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाएं; जानें नियम

Rohtas News: सासाराम में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तलन के दौरान भवन निर्माण मंत्री के जूते पहने रहने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग तमाम तरह की बातें कह रहे हैं और तिरंगे का अपमान होने की बातें कह रहे हैं। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

04:39 PM, 26-Jan-2025

Bihar News : नाम फौजी होटल और हो रहा था कुछ और, महिला सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

Prostitution Case : फौजी होटल का नाम सुनकर लोग अपने परिवार के साथ वहां भोजन करने आते थे। दोपहर में अचानक भगदड़ मच गई। लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हो क्या रहा है। समझ में तब आया जब पुलिस ने लोगों को छापेमारी होने की वजह बताई। अब वहां कोई नहीं आएगा। और पढ़ें

04:26 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: सुबह घर से निकला युवक और शाम को गंडक नदी में मिला शव, खबर मिलते ही चीख पड़े परिजन; कब क्या हुआ

Gopalganj News: पुलिस ने बताया कि गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

04:11 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री का तेजस्वी यादव पर तीखा हमला, कहा- आगामी चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

Rohtas News: मंत्री जयंत राज ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जनता ने तेजस्वी यादव को स्पष्ट संदेश दिया था। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें करारा जवाब देगी। चुनाव में एनडीए 225 सीटों के लक्ष्य को हासिल करेगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:15 PM, 26-Jan-2025

Republic Day: झंडोत्तोलन के दौरान नशे में पकड़े गए हेडमास्टर, अब स्कूल में भी उड़ रही शराबबंदी की धज्जियां

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि हमें ग्रामीणों से सूचना मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए हमने हेडमास्टर को स्कूल परिसर से गिरफ्तार किया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

02:35 PM, 26-Jan-2025

Republic Day: मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Patna News: मौलाना मजहरुल हक विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर गर्व से गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनसे मौके पर समां बंध गया। और पढ़ें

02:31 PM, 26-Jan-2025

Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी ने मन मोह लिया; इसे वोट करने के लिए यह खबर पढ़ें

बिहार सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी गणतंत्र दिवस की झांकी के पोस्टर साझा करते हुए कहा था कि वह आठ साल बाद औपचारिक परेड में हिस्सा ले रही है।  और पढ़ें

02:08 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को दी गई सलामी, तिरहुत प्रमंडल में हर्षोल्लास से निकाली गई झांकियां और परेड

Muzaffarpur News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरहुत प्रमंडल में राष्ट्रीय झंडे तिरंगे को सलामी दी गई। साथ ही हर्षोल्लास से झांकियां और परेड निकाली गई। इस दौरान समाज में जागरूकता फैलाने वाले संदेश दिए। और पढ़ें

01:51 PM, 26-Jan-2025

Bihar News: पितृमुक्ति की कामना के लिए गया पहुंचे अनिल अंबानी, परिवार संग किया पिंडदान और पूजा-अर्चना

Gaya News: पितृमुक्ति की कामना के लिए अनिल अंबानी पवित्र शहर गया पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ पिंडदान और पूजा-अर्चना की। फिर मां मंगला गौरी मंदिर और महाबोधि मंदिर भी आशीर्वाद लेने पहुंचे। और पढ़ें

09:14 AM, 26-Jan-2025

Bihar News: रोहतास के सुशील कुमार उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए मिला राष्ट्रपति पदक, दूसरी बार मेडल पाया

अब एक बार फिर 2025 में सुशील कुमार उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया है। जिसको लेकर उनके परिवार समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है। उनके इस उपलब्धि पर न केवल उनका गांव बल्कि पूरा जिला खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। और पढ़ें

07:52 AM, 26-Jan-2025

Gaya Bihar News : गया शहर में लोगों जाम कर दी सड़क; जिसे सड़क हादसा बताया जा रहा, परिजन उसे हत्या बता रहे

Bihar News : झारखंड में बिहार के एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद जब शव बिहार के गया पहुंचा तो हंगामा मच गया। सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन करने लगे। बताने लगे कि जिससे कहासुनी हुई थी, उसने साजिश के तहत हत्या को हादसे का रूप दिखाया है। और पढ़ें

07:28 AM, 26-Jan-2025

Accident News : पटना में बाइक सवार महिला कलाकार को चारपहिया वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Bihar News : राजधानी पटना के सबसे लंबे फ्लाईओवर पर अनियंत्रित गति से भाग रहे चारपहिया वाहन ने बाइक सवार महिला कलाकार को पहले टक्कर मार गिराया, फिर कुचलते हुए भाग गया। रैपिडो बाइक के चालक ने ही अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बची। और पढ़ें

12:50 AM, 26-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : स्वर्गीय आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल, भीम सिंह भवेश, चिकित्सा के क्षेत्र में हेमंत कुमार और अध्यात्म के क्षेत्र में विजय नित्यानंद सुरेश्वर जी महाराज को पद्म श्री दिए जाने की घोषणा की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें