फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 30-Oct-2024

Bihar: छोटी दिवाली पर यम देवता की हुई विशेष पूजा, भगवान कृष्ण ने 16 हज़ार कन्याओं को नरकासुर से कराया था मुक्त

Bihar : नरकासुर राक्षस ने 16 हजार कन्याओं को अपने पास बंधक बना रखा था। भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर उन कन्याओं को मुक्त करवाया।  वहां से मुक्त होने के बाद कन्याओं ने श्री कृष्ण से पूछा कि क्या उन्हें समाज स्वीकार करेगा, अब उनका भविष्य क्या होगा ?  और पढ़ें

09:07 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: बाजार में बाइक की टक्कर लगने से विवाद, लाठी-डंडों से जमकर हुई मारपीट में दो लोग घायल

Saharsa News: पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और घटना के तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बाजार में भारी भीड़ और सुरक्षा के अभाव के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। और पढ़ें

08:58 PM, 30-Oct-2024

Yogi Adityanath : महागठबंधन के नेता मुकेश सहनी को भी भाजपाई सीएम योगी आदित्यनाथ पसंद, नीतीश को कहा- उनसे सीखिए

Mukesh Sahni : क्या मुकेश सहनी को भाजपा से कोई परेशानी नहीं है? भाजपा से उनकी दूरी कम हो रही है या हो सकती है? यह दो सवाल अचानक सामने आए हैं, क्योंकि उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उदाहरण दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:56 PM, 30-Oct-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: छठ पर्व के दौरान रेलवे ने और 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया शुरू, देखें लिस्ट

Bihar Train News: छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इस बार अतिरिक्त 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इस खबर में सभी ट्रेनों की पूरी लिस्ट दी गई है।  और पढ़ें

08:46 PM, 30-Oct-2024

Diwali 2024 : बिहार के एक शहर ने बनाया दीपोत्सव का रिकॉर्ड; आठ लाख दीये जलाने की वजह भी जानने लायक है

Bihar News : दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। यह खबर आपने पढ़ी ही है। अब देखिए कि बिहार में किस खास वजह से एक शहर में रिकॉर्ड आठ लाख दीये जलाए गए हैं। दीपावली से पहले यह दीपोत्सव आज चर्चा में है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:06 PM, 30-Oct-2024

Bihar News : लॉरेंस बिश्वनोई से पंगा लेकर पप्पू यादव घर के भी नहीं रहे; पत्नी रंजीता रंजन ने यह क्या कह दिया?

Pappu Yadav Wife Ranjita Ranjan : सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई से पंगा क्या लिया, उनकी निजी जिंदगी भी खुलकर सामने आ गई। जैसे, ऐन वक्त पर कांग्रेस ने उनसे किनारा किया था, अब कांग्रेसी सांसद पत्नी ने अपनी दूरी जाहिर कर दी। और पढ़ें

08:02 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: बाइक सवार दो किशोरों को वाहन ने कुचला, एक की मौत; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। घटना की पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। और पढ़ें

07:24 PM, 30-Oct-2024

Bihar Crime: दो युवकों ने नाबालिग लड़की को जबरन बाइक पर बिठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Muzaffarpur Crime: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ा है। दूसरे के लिए छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

06:56 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: अतिक्रमण मुक्ति अभियान पर छिड़ा विवाद, पार्षदों ने उठाए सवाल, ईओ और SDM एक-दूसरे पर मढ़ा आरोप

Supaul News: मुख्य पार्षद ने कहा कि दीपावली जैसे त्यौहार के समय अतिक्रमण हटाने का निर्णय लेना गलत है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से छोटे दुकानदारों को नुकसान हुआ है, जो इस समय सड़कों पर अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:39 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहरम; तालाब से सिक्के निकालते वक्त हुआ हादसा

Bihar Sharif News: नगर थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिर दोनों बच्चों के शवों को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:21 PM, 30-Oct-2024

Bihar Crime: नशे में धुत युवकों ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, दीवाली से पहले हुई यह वारदात

Saran Crime: सारण में शराब के नशे में कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद फरार हो गए। घटना के पीछे किराना दुकान का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:26 PM, 30-Oct-2024

Bihar: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर एमडीएम के चावल की कालाबाजारी का आरोप, गुरुजी के घर से मिले कई बोरे

Aurangabad News: औरंगाबाद में सरकारी स्कूल के एमडीएम के चावल की कालाबाजारी किए जाने का आरोप हेडमास्टर पर लगा है। दरअसल, एमडीएम का चावल घर ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसपर हेडमास्टर ने सफाई दी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:52 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: सब्जी मंडी से लौट रहा पिकअप वाहन पलटा, भीषण हादसे में सात लोग घायल; कई की हालत चिंताजनक

Begusarai News: बेगूसराय में सब्जी लेकर लौट रहा पिकअप वाहन अचानक पलट गया। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

04:18 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: विवाहिता ने बंद कमरे में खुद को लगाई आग, साथ में सो रही चार साल की बेटी की भी मौत; जानें मामला

Buxar News: बक्सर में विवाहिता ने कमरा बंद कर खुद को आग लगा ली। इस दौरान साथ में सो रही उसकी चार साल की बेटी की भी मौत हो गई। हालांकि मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:00 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: डकैतों ने बुजुर्ग को मार डाला, घर में डकैती करने घुसे थे, विरोध पर मारी गोली; लोगों में आक्रोश

पटना के सिटी एसपी पश्चिम ने बताया कि विरोध करने पर अपराधियों ने घर के वृद्ध को गोली मार दी। इसमें उनकी मौत हो गई। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।  और पढ़ें

03:47 PM, 30-Oct-2024

Bihar: 12 दिसंबर को इंडिगो दरभंगा एयरपोर्ट से भरेगी पहली उड़ान, संजय झा बोले- मिथिला के विकास को मिलेगा बल

दरभंगा-दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो को विमानों के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। दोनों शहरों के बीच भी एक दिसंबर से रोज विमानों का परिचालन होना है। इसके लिए आज शाम से टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। और पढ़ें

03:39 PM, 30-Oct-2024

Bihar Police: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक कुख्यात को लगी गोली; रोड पर छिनतई कर रहा था, अचानक हुआ ऐसा

Bihar News: सहरसा पुलिस की मानें तो अमित पासवान पर दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं मधेपुरा पुलिस के द्वारा इस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। मधेपुरा और सहरसा की पुलिस कई महीनों से अमित की तलाश कर रही थी।  और पढ़ें

03:28 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान; दिवाली के मौके पर सदमें में पीड़ित परिवार

Bettiah News: नरकटियागंज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया गया है।
  और पढ़ें

03:11 PM, 30-Oct-2024

Bihar: राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने बुलाया भारत बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; जानें

Begusarai News: बेगूसराय में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और भारत मुक्ति मोर्चा ने भारत बंद के तहत NH-31 जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर दिया और प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर...।
  और पढ़ें

02:39 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: अब पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह के लिए कर दी केंद्र सरकार से बड़ी मांग, रामराज पर भी दिया बड़ा बयान

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मिली धमकी के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि बोएंगे बबूल तो खाएंगे खजूर? मुझे लगता है कि सरकार को कुछ अच्छा काम करना चाहिए। गिरिराज सिंह हमारे बड़े भाई हैं। उनके लिए केंद्र सरकार को ऐसा करना चाहिए।  और पढ़ें

02:32 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: नकली मिठाई का बड़ा खतरा, दिवाली और छठ पर्व पर सावधान रहें; प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

Muzaffarpur News: SDM पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर फूड सेफ्टी विभाग को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन दुकानों पर नकली मिठाई बेचने का संदेह है, उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। और पढ़ें

02:22 PM, 30-Oct-2024

Bihar: महज दो डिसमिल जमीन के लिए पार्षद के बेटे की हत्या, लोगों ने कहा- न्याय नहीं मिला तो आरोपी ने मारी गोली

Buxar News: नावानगर थानाध्यक्ष नन्दू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे लगभग 20 वर्षों से चले आ रहे आपस के पाटीदार में जमीन विवाद है, मामला कोर्ट में भी चल रहा है। इस मामले में वर्ष 2022 में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुआ था और कुछ लोग जेल भी गए थे। और पढ़ें

02:08 PM, 30-Oct-2024

Bihar: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा एलान, पटना समेत इन शहरों के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेन

Special Train News: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी दीवाली और छठ महापर्व को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। गाड़ी सं. 03319 राजेन्द्रनगर-आरा स्पेशल एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन राजेन्द्रनगर से 04.45 बजे खुलेगी। और पढ़ें

02:00 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में पटाखा फटने की बात से मची भगदड़, हड़बड़ी में उतरने लगे यात्री; दो घायल

Muzaffarpur Junction Stampede: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन में पटाखा फटने की से भगदड़ मच गई, जिससे एक बच्चे समेत दो लोगों को चोटें आईं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

01:45 PM, 30-Oct-2024

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों ने ड्राइवर की गला दबाकर की हत्या, गाड़ी में ही मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Begusarai Crime: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक ड्राइवर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

01:35 PM, 30-Oct-2024

Bihar News: अब बिहार के हाईवे पर भी गश्त लगाएगी डायल 112 की टीम, सीएम नीतीश कुमार ने 38 वाहनों को किया रवाना

राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वाहनों को इमरजेंसी रिस्पांस स्पोर्ट सिस्टम (ERSS) के डायल-112 जोड़ दिया है। यानी अब डायल 112 की गाड़ी शहर की गलियों में नहीं बल्कि राज्य के नेशनल हाईवे पर भी पेट्रोलिंग करेगी। और पढ़ें

09:45 AM, 30-Oct-2024

Bihar News: गंदे निकले रिटायर्ड दरोगा बाबू , घर करवा रहे थे धंधा; बैक डोर से पुलिस घुसी तो नजारा देख रह गई दंग

Bihar Police: पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा घर की तलाशी ली तो वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि दो महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।  और पढ़ें

08:36 AM, 30-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा के लोगों के लिए मेट्रो से जुड़ी दूसरी खुशखबरी यह है कि आज मेट्रो रेल रुट को लेकर दरभंगा नगर निगम ने विशेष वैठक की है। इसमें मेट्रो के परिचालन के रूट भी निर्धारित कर दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें