विज्ञापन

प्यार इस तरह करना जैसे कुछ भी न रहे तुम्हारे पास - वार्सन शियर

दीपाली अग्रवाल

Vishwa Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  

वार्सन शियर सोमालिया की प्रसिद्ध कवयित्री है और ब्रूनल यूनिवर्सिटी प्राइज की विजेता भी हैं।

प्यार इस तरह करना

प्यार इस तरह करना
जैसे कुछ भी न रहे तुम्हारे पास 
गोपनीय
इस तरह कि तुम
जाओगे नहीं कभी भी छोड़कर
नहीं पहुंचाओगे कभी भी चोट
जैसे पहुंचाती रहती है दुनिया
मत रहना तुम कभी देनदार
किसी इकलौती
तकलीफदेह
चीज के भी

विज्ञापन

हद में रहो

हद में रहो,
मेरी हथेली की, मेरी परछाईं की,
मत करो कोशिश बड़े बनने की
मेरी उस सोच से जो तुम्हारे बारे में है,
मत बनना उससे अधिक सुंदर
जितना कि स्वीकार कर सकूं मैं,
उतना ही मानवीय होने की सोचना
जितने की अनुमति देने के लिए राजी रहूं मैं
और चुप रहा करो,
बहुत तेज बोलते हो तुम,
तुम्हारा अनस्तित्व तक भरा है कोलाहल से।
लगाम दो अपने सपनों को,
अपनी आवाज को, अपने बालों को,
अपनी त्वचा को विश्राम दो,
विश्राम दो अपने विस्थापन को,
लगाम लगाओ अपनी लालसा, अपने रंगों पर,
रोक लो अपने कदमों को, अपनी आंखों को भी।
किसने कहा कि तुम घूर सकते हो मुझे लगातार इस तरह?
किसने कहा कि जी सकते हो तुम बगैर अनुमति के?
तुम क्यों हो यहां पर अब भी?
शर्म से गड़ क्यों नहीं जा रहे हो तुम?
मैं सोचती हूं अक्सर तुम्हारे बारे में।
तुम कांप उठते हो।
तुम टहलने लग जाते हो कमरे के भीतर
और बदलने लगता है तापमान।
मैं झुक जाती हूं और करीब-करीब
स्वीकार कर लेती हूं तुम्हें
एक इंसान के तौर पर।
किंतु, नहीं।
हमारे आसपास तो बचा ही नहीं है वह।

अंग्रेजी से अनुवाद : राजेश चन्द्र
 

6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pandit Chandradutt

2866 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6846 कविताएं

View Profile

Jayshankar Singh Baghel

301 कविताएं

View Profile