विज्ञापन

तुम्हें अपने प्यार का अहसास कराऊँगा : बॉब डिलन 

काव्य डेस्क

Vishwa Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  जब तुम्हारे चेहरे पर बौछार पड़ रही है
और सारी दुनिया तुम्हारी सूरत देख रही है,
मैं दे सका गर्म आलिंगन तुम्हें
अपने प्यार का तुम्हें अहसास दिलाने के लिए।

जब सायंकाल दिखाई देते हैं छाया और सितारे,
और कोई नहीं है वहाँ तुम्हारे आँसू पोंछने के लिए,
मैं तुम्हें दस लाख वर्ष के लिए सँभाले रख सका
अपने प्यार का तुम्हें अहसास दिलाने के लिए।
विज्ञापन

मुझे पता है तुमने अभी तक नहीं बनाया है अपना मन

मुझे पता है तुमने अभी तक नहीं बनाया है अपना मन
लेकिन मैं तुम्हारे प्रति कोई गलत काम कभी नहीं करूँगा
मुझे पता है यह उसी क्षण से जब हम मिले थे
मेरे मन में कोई संशय नहीं कि तुम किसकी हो।

मैं भूखा चला जाऊँगा, मुझे चोट पहुँचेगी
मैं रेंगता हुआ पथ से नीचे चला जाऊँगा
नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं जो मैं न करूँ
अपने प्यार का तुम्हें अहसास दिलाने के लिए।

...और पश्चाताप के राजमार्ग पर

तूफान का प्रकोप है लहरदार समुद्र पर
और पश्चाताप के राजमार्ग पर
बदलाव की बयार प्रचंड औ' निर्बाध चल रही है
तुमने भी अभी तक कुछ नहीं देखा है मेरी तरह।

मैं तुम्हें खुश कर सका, तुम्हारे सपनों को साकार कर सका
ऐसा कुछ नहीं जो मैं नहीं करूँगा
तुम्हारे लिए मैं धरती के पार जाऊँगा
तुम्हें अपने प्यार का अहसास दिलाने के लिए
अपने प्यार का तुम्हें अहसास दिलाने के लिए।

अनुवाद - प्रतिभा उपाध्याय

साभार : हिंदीसमय 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12437 कविताएं

View Profile