विज्ञापन

मशहूर अमेरिकी गायक बॉब डिलन की कविता- जवाब हवा में उड़ रहा है

काव्य डेस्क

Vishwa Kavya
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  कितने रास्ते तय करे आदमी
कि तुम उसे इनसान कह सको ?
कितने समंदर पार करे एक सफेद कबूतर
कि वह रेत पर सो सके ?
हाँ, कितने गोले दागे तोप
कि उस पर हमेशा के लिए पाबंदी लग जाए ?
मेरे दोस्त, इनका जवाब हवा में उड़ रहा है
जवाब हवा में उड़ रहा है।
विज्ञापन

कायम रहे एक पहाड़

हाँ, कितने साल कायम रहे एक पहाड़
कि उसके पहले समंदर उसे डुबा न दे ?
हाँ, कितने साल जिंदा रह सकते हैं कुछ लोग
कि उसके पहले उन्हें आजाद किया जा सके ?
हाँ, कितनी बार अपना सिर घुमा सकता है एक आदमी
यह दिखाने कि उसने कुछ देखा ही नहीं ?
मेरे दोस्त, इनका जवाब हवा में उड़ रहा है
जवाब हवा में उड़ रहा है।

आदमी ऊपर की ओर देखे

हाँ, कितनी बार एक आदमी ऊपर की ओर देखे
कि वह आसमान को देख सके ?
हाँ, कितने कान हों एक आदमी के
कि वह लोगों की रुलाई को सुन सके ?
हाँ, कितनी मौतें होनी होंगी कि वह जान सके
कि काफी ज्यादा लोग मर चुके हैं ?
मेरे दोस्त, इनका जवाब हवा में उड़ रहा है
जवाब हवा में उड़ रहा है।

अनुवाद - अरुण माहेश्वरी

साभार : हिंदीसमय
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6854 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

966 कविताएं

View Profile