विज्ञापन

Social Media Poetry: होठों पर मल्हार राग है

काव्य डेस्क

Viral Kavya
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            होठों  पर   मल्हार   राग   है 
        
                                                    
                            
साँस  साँस  में  भरी  आग है 
मन  के  भीतर  कोलाहल है 
धड़कन धड़कन दौड़ भाग है

मेरी नींद अचानक खुल जाती  है  आधी  रात  में 
तुम होते तो तुमसे कहता अपने  मन की  बात मैं

तुम   होते   तो  सारे   सपने   सच  हो  जाते  मेरे
सच हो  जाते  मंदिर  मंदिर  किए  गए  सब  फेरे
खुलकर भीग रहे होते हम सावन की  बरसात  में 

सावन  की  बरसात  वही  वृंदावन  नदी   किनारे 
नदी  किनारे   बैठा   हूँ   मैं    राधे   बिना  तुम्हारे
बिना  तुम्हारे  उलझ  गया  हूँ कैसे  झंझावात  में 

झंझावातों से  लड़  लेते हम दोनों  मिल जुल कर
मिलजुल कर हम दोनों सुंदर कर  लेते अपना घर
अपना   घर  सपनों  से सुंदर होता  हर हालात में

अब  तुम  नहीं  सिर्फ़  यादें  हैं  वादे  हैं कुछ बातें
मुस्कानें  अल्हड़पन  सिहरन   चुभन अधजगी रातें
अच्छा होता रोक लिया होता ख़ुद को शुरुआत में 

साभार: प्रवीण पाण्डेय की फेसबुक वाल से 

एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

kamlesh ranjan

1 कविता

View Profile