विज्ञापन

Wasi Shah Poetry: ये जो चेहरे से तुम्हें लगते हैं बीमार से हम

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


ये जो चेहरे से तुम्हें लगते हैं बीमार से हम
ख़ूब रोए हैं लिपट कर दर-ओ-दीवार से हम

यार की आँख में नफ़रत ने हमें मार दिया
मरने वाले थे कहाँ यार की तलवार से हम

इश्क़ में हुक्म-उदूली भी हमें आती है
टलने वाले तो नहीं हैं तिरे इंकार से हम

रंज हर रंग के झोली में भरे हैं हम ने
जब भी गुज़रे हैं किसी दर्द के बाज़ार से हम

बादशाह शाइ'र-ओ-मजनूँ सभी आते हैं यहाँ
लग के बैठे हैं 'वसी'-शाह के दरबार से हम

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Updesh Kumar

12711 कविताएं

View Profile

Vijay BindaasRaja

192 कविताएं

View Profile