जिस को चाहा बस उसी ने ग़म दिया
मुझ को मेरी हर ख़ुशी ने ग़म दिया
मैं तुम्हें ही याद कर के रो पड़ा
जब सफ़र में अजनबी ने ग़म दिया
क्या बचा है अब यक़ीं किस पर करूँ
ज़िंदगी को ज़िंदगी ने ग़म दिया
उम्र साँसें और जीने की तलब
एक इक कर के सभी ने ग़म दिया
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।