विज्ञापन

शारिक़ कैफ़ी: अच्छा तो तुम ऐसे थे, दूर से कैसे लगते थे

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


अच्छा तो तुम ऐसे थे
दूर से कैसे लगते थे

हाथ तुम्हारे शाल में भी
कितने ठंडे रहते थे

सामने सब के उस से हम
खिंचे खिंचे से रहते थे

आँख कहीं पर होती थी
बात किसी से करते थे

क़ुर्बत के उन लम्हों में
हम कुछ और ही होते थे

साथ में रह कर भी उस से
चलते वक़्त ही मिलते थे

इतने बड़े हो के भी हम
बच्चों जैसा रोते थे

जल्द ही उस को भूल गए
और भी धोके खाने थे 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile

Chitra Panwar

30 कविताएं

View Profile