विज्ञापन

शहरयार: तुझ से मिल कर भी न तन्हाई मिटेगी मेरी

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            जब भी मिलती है मुझे अजनबी लगती क्यूँ है
        
                                                    
                            
ज़िंदगी रोज़ नए रंग बदलती क्यूँ है

धूप के क़हर का डर है तो दयार-ए-शब से
सर-बरहना कोई परछाईं निकलती क्यूँ है

मुझ को अपना न कहा इस का गिला तुझ से नहीं
इस का शिकवा है कि बेगाना समझती क्यूँ है

तुझ से मिल कर भी न तन्हाई मिटेगी मेरी
दिल में रह रह के यही बात खटकती क्यूँ है

मुझ से क्या पूछ रहे हो मिरी वहशत का सबब
बू-ए-आवारा से पूछो कि भटकती क्यूँ है

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

19 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10484 कविताएं

View Profile