विज्ञापन

Urdu Poetry: ख़ुद ही प्यासे हैं समुंदर तो फ़क़त नाम के हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            ख़ुद ही प्यासे हैं समुंदर तो फ़क़त नाम के हैं
        
                                                    
                            
भूल जाओ कि बड़े लोग किसी काम के हैं

दस्तकें ख़ास उसी वक़्त में देता है कोई
चार छे पल जो मिरी उम्र में आराम के हैं

कोई क्या लाग लगाए कि बिछड़ना है अभी
हम-सफ़र आप के हम एक ही दो गाम के हैं

आसमानों की बुलंदी का सफ़र तय कर के
लौट आते हैं परिंदे जो मिरे बाम के हैं

शायरी चाय तिरी याद चमकते जुगनू
बस यही चार तलब रोज़ मिरी शाम के हैं

~ संजू शब्दिता

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all