विज्ञापन

'सच और झूठ' पर कहे गये शेर....

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  सच्चाई और ईमानदारी का रास्ता कठिन जरूर होता है लेकिन यही रिश्तों में भरोसा पैदा करता है। मामला चाहे इश्क़ का हो या आपसी रिश्तों का, किसी न किसी रूप में झूठ हर जगह पसरा हुआ है। झूठ से भरोसा टूटता है और लोग परेशान होते हैं, बिखरते हैं, टूट जाते हैं। लेकिन जब कोई रचनाकार/कवि या शायर इस तरह की परिस्थिति को झेलता तो वह अपने जज़्बातों को कविता या शायरी में ढालता है। शेरो-शायरी की श्रृंखला में आज पेश है ‘झूठ’ पर मशहूर शायरों के कुछ शेर- 

झूट पर उस के भरोसा कर लिया 
धूप इतनी थी कि साया कर लिया 
- शारिक़ कैफ़ी

वो झूट बोल रहा था बड़े सलीक़े से 
मैं ए'तिबार न करता तो और क्या करता 
- वसीम बरेलवी

झूट के आगे पीछे दरिया चलते हैं 
सच बोला तो प्यासा मारा जाएगा 
- वसीम बरेलवी
विज्ञापन

मैं तुम पर हर बार भरोसा करता हूँ
इतना सच्चा झूठ तुम्हारा होता है
- सचिन शालिनी

झूठे चेहरों को सच्चा बताता सदा
रखता इंसाँ सी फ़ितरत अगर आइना
- सचिन शालिनी

झूटा है झूट बात ये बोलेगा आईना
आओ हमारे सामने हम सच बताएँगे
- जुनैद अख़्तर

जा के घर झूटों न पूछी बात तक
बस तिरी झूटी मोहब्बत देख ली
- रिन्द लखनवी

झूट कहने लगा सच से बचने लगा
हौसले मिट गए तजरबा रह गया
- हिलाल फ़रीद

झूट बोला है तो क़ायम भी रहो उस पर 'ज़फ़र'
आदमी को साहब-ए-किरदार होना चाहिए
-ज़फ़र इक़बाल

झूट वाले कहीं से कहीं बढ़ गए
और मैं था कि सच बोलता रह गया
-वसीम बरेलवी

जी बहुत चाहता है सच बोलें
क्या करें हौसला नहीं होता
- डाॅ बशीर बद्र 

झूठ से, सच से जिससे भी यारी रख़ें 
आप अपनी तक़रीर जारी रख़ें
- राहत इंदौरी 

मैं तुम पर हर बार भरोसा करता हूँ 
इतना सच्चा झूठ तुम्हारा होता है 
- सचिन शालिनी

मैं सच कहूँगी मगर फिर भी हार जाऊँगी
वो झूट बोलेगा और ला-जवाब कर देगा
-परवीन शाकिर

सादिक़ हूँ अपने क़ौल का 'ग़ालिब' ख़ुदा गवाह
कहता हूँ सच कि झूट की आदत नहीं मुझे
-मिर्ज़ा ग़ालिब

तेरे हर झूठ को सच मान लेते हैं हमेशा हम
हमें भी रस्म-ए-उल्फ़त को निभाना ख़ूब आता है
-चाँदनी पांडे
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile