विज्ञापन

राम रियाज़: पानी पर तस्वीर उतारा करते थे

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


पानी पर तस्वीर उतारा करते थे
हम तालाब में पत्थर मारा करते थे

अगले लोगों ने भी वक़्त गुज़ारा है
सोचता हूँ किस तरह गुज़ारा करते थे

कोई बात थी मेरे सर पर चाँद न था
तुम जो मेरी सम्त इशारा करते थे

हम से कोई अंदेशे कोई ख़ौफ़ न था
फिर भी ऊँचे लोग किनारा करते थे

'राम' जी अब तो नींद से भी डर लगता है
पहले हँस कर मौत गवारा करते थे
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all