विज्ञापन

Valentine Week 2024: राजेन्द्र कृष्ण की ग़ज़ल- उन को ये शिकायत है कि हम कुछ नहीं कहते

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  उन को ये शिकायत है कि हम कुछ नहीं कहते 
अपनी तो ये आदत है कि हम कुछ नहीं कहते 

मजबूर बहुत करता है ये दिल तो ज़बाँ को 
कुछ ऐसी ही हालत है कि हम कुछ नहीं कहते 

कहने को बहुत कुछ था अगर कहने पे आते 
दुनिया की इनायत है कि हम कुछ नहीं कहते 

कुछ कहने पे तूफ़ान उठा लेती है दुनिया 
अब इस पे क़यामत है कि हम कुछ नहीं कहते 

2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile