विज्ञापन

Nida Fazli Shayari: नई नई आँखें हों तो हर मंज़र अच्छा लगता है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            नई नई आँखें हों तो हर मंज़र अच्छा लगता है 
        
                                                    
                            
कुछ दिन शहर में घूमे लेकिन अब घर अच्छा लगता है 

मिलने-जुलने वालों में तो सब ही अपने जैसे हैं 
जिस से अब तक मिले नहीं वो अक्सर अच्छा लगता है 

मेरे आँगन में आए या तेरे सर पर चोट लगे 
सन्नाटों में बोलने वाला पत्थर अच्छा लगता है 

चाहत हो या पूजा सब के अपने अपने साँचे हैं 
जो मौत में ढल जाए वो पैकर अच्छा लगता है 

हम ने भी सो कर देखा है नए पुराने शहरों में 
जैसा भी है अपने घर का बिस्तर अच्छा लगता है 

3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

973 कविताएं

View Profile