विज्ञापन

नवाज़ देवबंदी की ग़ज़ल: सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            सच बोलने के तौर-तरीक़े नहीं रहे
        
                                                    
                            
पत्थर बहुत हैं शहर में शीशे नहीं रहे

वैसे तो हम वही हैं जो पहले थे दोस्तो
हालात जैसे पहले थे वैसे नहीं रहे

ख़ुद मर गया था जिन को बचाने में पहले बाप
अब के फ़साद में वही बच्चे नहीं रहे

दरिया उतर गया है मगर बह गए हैं पुल
उस पार आने जाने के रस्ते नहीं रहे

सर अब भी कट रहे हैं नमाज़ों में दोस्तो
अफ़्सोस तो ये है कि वो सज्दे नहीं रहे

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all