विज्ञापन

मुस्तफ़ा ज़ैदी: चले तो कट ही जाएगा सफ़र आहिस्ता आहिस्ता

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


चले तो कट ही जाएगा सफ़र आहिस्ता आहिस्ता
हम उस के पास जाते हैं मगर आहिस्ता आहिस्ता

अभी तारों से खेलो चाँद की किरनों से इठलाओ
मिलेगी उस के चेहरे की सहर आहिस्ता आहिस्ता

दरीचों को तो देखो चिलमनों के राज़ तो समझो
उठेंगे पर्दा-हा-ए-बाम-ओ-दर आहिस्ता आहिस्ता

ज़माने भर की कैफ़ियत सिमट आएगी साग़र में
पियो उन अँखड़ियों के नाम पर आहिस्ता आहिस्ता

यूँही इक रोज़ अपने दिल का क़िस्सा भी सुना देना
ख़िताब आहिस्ता आहिस्ता नज़र आहिस्ता आहिस्ता 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
10 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all