विज्ञापन

जौन एलिया: रूह प्यासी कहाँ से आती है

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

रूह प्यासी कहाँ से आती है


ये उदासी कहाँ से आती है

है वो यक-सर सुपुर्दगी तो भला
बद-हवासी कहाँ से आती है

वो हम-आग़ोश है तो फिर दिल में
ना-शनासी कहाँ से आती है

एक ज़िंदान-ए-बे-दिली और शाम
ये सबा सी कहाँ से आती है

तू है पहलू में फिर तिरी ख़ुश्बू
हो के बासी कहाँ से आती है

दिल है शब-सोख़्ता सो ऐ उम्मीद
तू निदा सी कहाँ से आती है

मैं हूँ तुझ में और आस हूँ तेरी
तो निरासी कहाँ से आती है
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Kumar

446 कविताएं

View Profile