विज्ञापन

इरफ़ान जाफ़री: बहुत कठिन है बिखरने का हौसला रखना

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


बहुत कठिन है बिखरने का हौसला रखना
सबब तुम्हीं हो मगर तुम से क्या गिला रखना

न जाने कौन से मौसम से साबिक़ा पड़ जाए
हमारे हक़ में दुआओं का सिलसिला रखना

ख़ुदा करे कि उसे अपनी बात याद रहे
गया है कह के मुझे अपना दर खुला रखना

मिरे बग़ैर रुतों को वो कैसे काटेगा
इसी ख़याल में बस ख़ुद को मुब्तला रखना

ये ज़िंदगी बड़ी मुश्किल से राम होती है
कभी मिले तो मोहब्बत से राब्ता रखना

तिरा सुलूक हो ऐसा तो कैसे मुमकिन है
शहद ज़बाँ पे तो लहजे में शुक्रिया रखना

मैं बे-नियाज़ मुझे क्या ग़रज़ नतीजे से
मिरा तो काम है बस अपना मुद्दआ' रखना

जहाँ शिकस्त हो और वापसी की ख़्वाहिश भी
उस एक पल को मिरे नाम से बचा रखना
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile