विज्ञापन

Gulzar: गुलज़ार ने लिखा और जगजीत सिंह ने गाया 'ज़िंदगी क्या है जानने के लिए ज़िंदा रहना बहुत ज़रूरी है'

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

ज़िंदगी क्या है जानने के लिए


ज़िंदा रहना बहुत ज़रूरी है
आज तक कोई भी रहा तो नहीं

सारी वादी उदास बैठी है
मौसम-ए-गुल ने ख़ुदकुशी कर ली
किसने बारूद बोया बागों में

आओ हम सब पहन लें आईने
सारे देखेंगे अपना ही चेहरा
सारे हसीन लगेंगे यहाँ

है नहीं जो दिखाई देता है
आईने पर छपा हुआ चेहरा
तर्जुमा आइने का ठीक नहीं

हम को ग़ालिब ने ये दुआ दी थी
तुम सलामत रहो हज़ार बरस
ये बरस तो फ़क़त दिनों में गया

लब तेरे मीर ने भी देखे हैं
पंखुड़ी एक गुलाब की सी है
बात सुनते तो ग़ालिब रो जाते

ऐसे बिखरे हैं रात-दिन जैसे
मोतियों वाला हार टूट गया
तुमने मुझको पिरो के रखा था 
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all