विज्ञापन

गुलज़ार: सब्र हर बार इख़्तियार किया

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            


सब्र हर बार इख़्तियार किया
हम से होता नहीं हज़ार किया

आदतन तुम ने कर दिए वा'दे
आदतन हम ने ए'तिबार किया

हम ने अक्सर तुम्हारी राहों में
रुक कर अपना ही इंतिज़ार किया

फिर न माँगेंगे ज़िंदगी या-रब
ये गुनह हम ने एक बार किया
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13066 कविताएं

View Profile