विज्ञापन

फ़ज़्ल ताबिश: ये ज़िंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

न कर शुमार कि हर शय गिनी नहीं जाती


ये ज़िंदगी है हिसाबों से जी नहीं जाती

ये नर्म लहजा ये रंगीनी-ए-बयाँ ये ख़ुलूस
मगर लड़ाई तो ऐसे लड़ी नहीं जाती

सुलगते दिन में थी बाहर बदन में शब को रही
बिछड़ के मुझ से बस इक तीरगी नहीं जाती

नक़ाब डाल दो जलते उदास सूरज पर
अँधेरे जिस्म में क्यूँ रौशनी नहीं जाती

हर एक राह सुलगते हुए मनाज़िर हैं
मगर ये बात किसी से कही नहीं जाती

मचलते पानी में ऊँचाई की तलाश फ़ुज़ूल
पहाड़ पर तो कोई भी नदी नहीं जाती
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile