विज्ञापन

Urdu Poetry: यादों का इक हुजूम था तन्हा नहीं था मैं

Ratnesh Kumar Mishra

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            हम ने किसी की याद में अक्सर शराब पी
        
                                                    
                            
पी कर ग़ज़ल कही तो मुकर्रर शराब पी

यादों का इक हुजूम था तन्हा नहीं था मैं
साहिल की चाँदनी में समुंदर शराब पी

मुद्दत के बा'द आज मैं ऑफ़िस नहीं गया
ख़ुद अपने साथ बैठ के दिन भर शराब पी

इस कॉकटेल का तो नशा ही कुछ और है
ग़म को ख़ुशी के साथ मिला कर शराब पी

वैसे तो हम ने पी ही नहीं थी कभी शराब
पीने लगे तो वज्द में आ कर शराब पी

अब कौन जा के साहिब-ए-मिम्बर से ये कहे
क्यूँ ख़ून पी रहा है सितमगर शराब पी

~ फ़ाज़िल जमीली

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o 

29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all