विज्ञापन

फ़ज़्ल ताबिश की ग़ज़ल: रातों के ख़ौफ़ दिन की उदासी ने क्या दिया

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            रातों के ख़ौफ़ दिन की उदासी ने क्या दिया
        
                                                    
                            
साए के तौर लेट के चलना सिखा दिया

कमरे में आ के बैठ गई धूप मेज़ पर
बच्चों ने खिलखिला के मुझे भी जगा दिया

वो कल शराब पी के भी संजीदा ही रहा
इस एहतियात ने उसे मुझ से छुड़ा दिया

जब कोई भी उतर न सका मेरे जिस्म में
सब हाल मैं ने सिर्फ़ उसी को सुना दिया

अपना लहू निचोड़ के देखूँगा एक दिन
जीने के ज़हर ने उसे क्या कुछ बना दिया

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile