विज्ञापन

फ़हमीदा रियाज़ की नज़्म- वो राह बदलते हैं अपनी और मुड़ कर हाथ हिलाते हैं

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            दुनिया की लम्बी राहों पर हम यूँ तो चलते जाते हैं
        
                                                    
                            
कुछ ऐसे लोग भी मिलते हैं जो याद हमेशा आते हैं

वो राह बदलते हैं अपनी और मुड़ कर हाथ हिलाते हैं
लेकिन वो दिलों को यादों की ख़ुशबू बन कर महकाते हैं

ऐसे ही सफ़र करते-करते इक शख़्स मिला हम को भी कहीं
दुनिया में अच्छे लोग बहुत लेकिन उस की सी बात नहीं

वो धीमे लहजे वाला था और धीरे से हँसता था
जितने भी लोग मिले हम को सच जानो सब से अच्छा था

थी लाग न उस के बोलों में की बात न कोई लगावट की
उस के फ़िक़रे टूटे-टूटे उस की आँखें खोई-खोई

कह कर ही न दे जो हम चाहें सोचा ही करे बैठा-बैठा
पर देखे ऐसी नरमी से इक बार तो हो जाए धोका

गो साथ हमारा ख़ूब रहा उस को न हुई पहचान बहुत
गर बूझ ले दिल की बात कभी हो जाता था हैरान बहुत

और हम उस की हैरानी पर शर्मिंदा हो कर रह जाते
कुछ और हमारा मतलब था फिर देर तलक ये समझाते

अब चेहरा उस का उजला हो या आँखें उस की हों गहरी
या उस के प्यारे होंटों की हर बात लगे ठहरी-ठहरी

कुछ अच्छे लोग जो अच्छे होते हैं और राहों में मिल जाते हैं
हैं उन को अपने काम बहुत कब अपना वक़्त गँवाते हैं
कब प्यासे-प्यासे रहते हैं कब जी को रोग लगाते हैं

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile