विज्ञापन

दुष्यंत कुमार की ग़ज़ल: रास्ता काट कर गई बिल्ली

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            आज वीरान अपना घर देखा
        
                                                    
                            
तो कई बार झाँक कर देखा

पाँव टूटे हुए नज़र आए
एक ठहरा हुआ सफ़र देखा

रास्ता काट कर गई बिल्ली
प्यार से रास्ता अगर देखा

नालियों में हयात देखी है
गालियों में बड़ा असर देखा

उस परिंदे को चोट आई तो
आप ने एक एक पर देखा

हम खड़े थे कि ये ज़मीं होगी
चल पड़ी तो इधर उधर देखा

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

4 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile