विज्ञापन

डी. एम. मिश्र की ग़ज़ल: भलमनसाहत की भी कोई हद होती

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            तूफ़ानों से बचने का अब समय नहीं
        
                                                    
                            
ख़तरे हैं पर डरने का अब समय नहीं

भलमनसाहत की भी कोई हद होती
उसके आगे झुकने का अब समय नहीं

ऐसे तो फिर कायर ही कहलाएंगे
यूं चुप बैठे रहने का अब समय नहीं

दुश्मन ने दरवाज़े पर दस्तक दे दी
घर के भीतर छुपने का अब समय नहीं

आगे कुआं है पीछे कहीं न खाईं हो
इस दुविधा में पड़ने का अब समय नहीं

आंसू को बनकर अंगार धधकने दो
भीतर-भीतर कुढ़ने का अब समय नहीं

महफ़िल में दीवाने आस लगाये हैं
सजने और संवरने का अब समय नहीं

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Chandra prakash

28 कविताएं

View Profile