विज्ञापन

Urdu Poetry: एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            एयरपोर्ट स्टेशन सड़कों पर हैं कितने सारे लोग
        
                                                    
                            
जाने कौन से सुख की ख़ातिर फिरते मारे मारे लोग

शाम गए ये मंज़र हम ने मुल्कों मुल्कों देखा है
घर लौटें बोझल क़दमों से बुझे हुए अंगारे लोग

सब से शाकी ख़ुद से नालाँ अपनी आग में जलते हैं
दुख के सिवा और क्या बाँटेंगे इन जैसे अँधियारे लोग

पुर-नम आँखों बोझल दिल से कितनी बार विदाई ली
कितना बोझ लिए फिरते हैं हम जैसे बंजारे लोग

वो कितने ख़ुश-क़िस्मत थे जो अपने घरों को लौट गए
शहरों शहरों घूम रहे हैं हम हालात के मारे लोग

रात गए यादों के जंगल में दीवाली होती है
दीप सजाए आ जाते हैं भूले बिसरे प्यारे लोग

बचपन कितना प्यारा था जब दिल को यक़ीं आ जाता था
मरते हैं तो बन जाते हैं आसमान के तारे लोग

~ अज़रा नक़वी

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

5 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all