विज्ञापन

अकबर इलाहाबादी की ग़ज़ल- कट गई झगड़े में सारी रात वस्ल-ए-यार की

काव्य डेस्क

Urdu Adab
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  कट गई झगड़े में सारी रात वस्ल-ए-यार की
शाम को बोसा लिया था, सुबह तक तक़रार की

ज़िन्दगी मुमकिन नहीं अब आशिक़-ए-बीमार की
छिद गई हैं बरछियाँ दिल में निगाह-ए-यार की
 
विज्ञापन

हम जो कहते थे न जाना बज़्म में *अग़यार की  (*अग़यार - ग़ैर)
देख लो नीची निगाहें हो गईं सरकार की

ज़हर देता है तो दे, ज़ालिम मगर *तसकीन को  (*तसकीन - तसल्ली)
इसमें कुछ तो चाशनी हो शरब-ए-दीदार की
 

बाद मरने के मिली जन्नत ख़ुदा का शुक्र है
मुझको दफ़नाया *रफ़ीक़ों ने गली में यार की  (*रफ़ीक़ों - दोस्तों)

लूटते हैं देखने वाले निगाहों से मज़े
आपका जोबन मिठाई बन गया बाज़ार की
 

थूक दो ग़ुस्सा, फिर ऐसा वक़्त आए या न आए
आओ मिल बैठो के दो-दो बात कर लें प्यार की

हाल-ए-'अकबर' देख कर बोले बुरी है दोस्ती
ऐसे रुसवाई, ऐसे रिन्द, ऐसे ख़ुदाई ख़्वार की


3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile